छिंदवाड़ा सिरप कांड को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार पर उठाए सवाल, गंभीर आरोप लगाए
भाेपाल | मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार काे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए छिंदवाड़ा में नकली और जहरीली खांसी की सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ के सेवन से मासूम बच्चों की मौतों काे लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल स्वास्थ्य विभाग की विफलता का प्रतीक है, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का जीता-जागता प्रमाण है।
‘फर्जी’ कॉल सेंटर मामले में ईडी की दिल्ली-एनसीआर में 15 ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक ‘फर्जी’ कॉल सेंटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) सहित 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
साइबर सेल ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपित गिरफ्तार
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल यूनिट ने साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह देशभर में फैले ऐसे अपराधियों के साथ मिलकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठग रहे थे। इस मामले में एक 80 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से 42.49 लाख की ठगी की गई थी।
दिल्ली में लाल चंदन तस्करी का भंडाफोड़, 6 करोड़ के 10 टन चंदन की लकड़ी बरामद, दाे गिरफ्तार
नई दिल्ली | दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 टन लाल चंदन की तस्करी का पर्दाफोड़ किया है। बरामद चंदन कीकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति से यह खेप दिल्ली लाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रधानमंत्री 8-9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 एवं 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और मुंबई मेट्रो लाइन-3 को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही मुंबई वन देश के पहले एकीकृत कॉमन मोबिलिटी ऐप का शुभारंभ करेंगे। वहीं 9 अक्टूबर को मुंबई में वे ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात करेंगे और दोनों नेता ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025’ को संबोधित करेंगे।
एयरलाइन इंडिगो 26 अक्टूबर से मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी
नई दिल्ली | एयरलाइन इंडिगो 26 अक्टूबर से मुंबई और लंदन हीथ्रो के बीच सीधी दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ानें शुरू करेगी, जिसका किराया 22,999 रुपये से शुरू होगा। यह मैनचेस्टर के बाद यूनाइटेड किंगडम में उसका दूसरा गंतव्य होगा।
68वें सीपीसी में भाग लेने बारबाडोस पहुंचे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सोमवार को 68वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस (सीपीसी) 2025 में भाग लेने के लिए बारबाडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुंचे हैं। यह कॉन्फ्रेंस 5 से 12 अक्टूबर 2025 तक चलेगी और इसका आयोजन कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।
राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को किया सम्मानित
रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका द्वारा विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम जुड़वानी नवापारा की मीरा प्रजापति एवं पहाड़ी कोरवा हितग्राही ग्राम लब्जी की नमिता को शॉल प्रदान कर सम्मानित कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई। वहीं दो हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत अतिरिक्त पोषण आहार का वितरण किया गया।
आआपा ने बिहार चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (आआपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी की। आआपा की बिहार प्रदेश इकाई ने आज एक्स पोस्ट में यह जानकारी दी।
उत्तर बंगाल में तबाही: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की पीड़ित परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने की घोषणा
कोलकाता | उत्तर बंगाल में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही के बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को होमगार्ड की नौकरी देने का ऐलान किया है।