विशेष ट्रेन बडगाम और कटरा के बीच पड़ते सभी प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी
बनिहाल | बडगाम और श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटरा के बीच विशेष ट्रेन सेवा जिसकी घोषणा इस सप्ताह की शुरुआत में की गई थी और जो 19 सितंबर से शुरू हो गई है, बडगाम और कटरा के बीच पड़ते सभी प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी। यह सेवा 3 अक्टूबर तक चलेगी।
सिरसा: नेस्ले ने हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के किसानों के साथ किया धोखा: औलख
सिरसा | भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रधान प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने शनिवार को बताया कि नेस्ले कंपनी के साथ जुड़े हुए पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के पशुपालक किसानों को कंपनी की गलत नीतियों के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। नेस्ले कंपनी ने किसानों को भरोसे में लेकर बड़े-बड़े पशुपालक फॉर्म बनवाए, शेड लगवाए, सैकड़ों पशु खरीदे, बैंकों से लोन लेकर दूध का कारोबार शुरू किया, लेकिन नेस्ले कंपनी 2018 में दूध का कारोबार एकदम बंद करके उन्हें मझधार में छोडक़र ही चली गई, जिसके चलते उन्हें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।
गोबर से अब हरित ऊर्जा बनेगी दिल्ली : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली | दिल्ली के लिए 200 टीडीपी क्षमता वाले पहले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन नंगली डेयरी में शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली को यह ऐतिहासिक सौगात मिली है। इस दाैरान सांसद कमलजीत सहरावत, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, महापौर राजा इकबाल सिंह, विधायक संदीप सेहरावत समेत अन्य लाेग उपस्थित रहे।
पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज खुद बना रही अपना रास्ता : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार में नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए समर्पित महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति-5.0’ का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। आज वे खुद अपने रास्ते बना रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान उनकी प्राथमिकता है, यही वजह है कि 2017 के बाद से प्रदेश में महिलाओं की स्थिति में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत साफ होती है तो योजनाएं खुद अपना रास्ता बना लेती हैं।
हिमाचल प्रदेश से अगले दो-तीन दिन में विदा होगा मॉनसून : मौसम विभाग
शिमला | हिमाचल प्रदेश में तीन महीने से सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब विदाई की ओर है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों से मॉनसून की वापसी शुरू हो जाएगी। शनिवार को अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली है।
भावनगर में पीएम मोदी बोले, ‘हमारा सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता, आत्मनिर्भर भारत 100 दुखों की एक दवा है’
पीएम मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री का ये दौरान एक दिन का रहने वाला है। पीएम मोदी ने शनिवार को गुजरात के भावनगर में एक रोड शो किया। इस रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा था।
खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा पर वार्षिक एक लाख डॉलर (लगभग 90 लाख रुपये) की फीस लगाने के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नाराजगी जताई है।
दिल्ली के स्कूलों को बम धमकियों पर केजरीवाल ने सरकार पर बोला तीखा हमला
नई दिल्ली | दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही बम धमकियों काे लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, बच्चों और स्कूल प्रशासन में दहशत है।
मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड ट्रेन का सपना जल्द होगा साकार, हाईस्पीड ट्रेन की अन्य परियोजनाओं पर भी शुरू हो सकता है कामः वैष्णव
मुंबई | मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलने वाली हाईस्पीड ट्रेन का सपना तेजी से साकार होने की ओर है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का काम आखिरी चरण में है। खास बात यह है कि देश के इस पहले हाईस्पीड ट्रेन के अनुभवों से मिले आत्मविश्वास ने देश के विभिन्न हिस्सों में प्रस्तावित 6 अन्य हाईस्पीड ट्रेनों के लिए भी रास्ता तैयार कर दिया है। वैष्णव ने कहा कि अब हम इस स्थिति में पहुंच चुके हैं कि देश में हाईस्पीड ट्रेन की दूसरी परियोजनाओं का काम भी शुरू किया जा सकता है।
कल लगेगा सूर्यग्रहण… क्या होगी टाइमिंग, कब लगेगा सूतक? जानें सब कुछ
21 सितंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है। रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। इसका काफी ज्यादा वैज्ञानिक, ज्योतिष और धार्मिक महत्व होता है।