“स्वदेशी अपनाओ” आह्वान पर दुकानदारों ने शुरू किया स्वदेशी जागरण अभियान, मंत्री सारंग ने की सहभागिता
भोपाल | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “स्वदेशी अपनाओ” के आह्वान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में मध्य प्रदेश में पहल शुरू हो गई है। जिसका उदाहरण नरेला विधानसभा में दिखाई दिया। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 58 स्थित गौतम नगर मार्केट के स्थानीय दुकानदारों के आग्रह पर सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने “स्वदेशी अभियान” में सहभागिता की।
जीएसटी दरों में सुधार का लाभ किसानों को बताएगा कृषि मंत्रालय
नई दिल्ली | केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में सुधार का लाभ किसानों को बताएगा। इस संबंध में शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक में ट्रैक्टर एवं कृषि यंत्रीकरण संघ (टीएमए), कृषि मशीनरी निर्माता संघ (एएमएमए), अखिल भारतीय कम्बाइन हार्वेस्टर निर्माता संघ (एआईसीएमए) तथा पावर टिलर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीटीएआई) सहित अन्य संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत और वर्चुअल माध्यम से भागीदारी की।
चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया
चुनाव आयोग ने गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई करते हुए 474 का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आयोग 808 ऐसे दलों पर कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने 9 अगस्त को 334 दलों की मान्यता खत्म की थी।
सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा ने कहा- कांग्रेस की नीति और नीयत देशविरोधी
नई दिल्ली | कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान ने एक बार फिर से सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। पित्रोदा ने इस बार केंद्र सरकार को पड़ोसी देशों के साथ बातचीत को प्राथमिकता देने की नसीहत दी। इस दौरान उन्होंने कह दिया कि वह पाकिस्तान गए हैं और उन्हें वहां घर जैसा लगता है। सैम के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति और नीयत देशप्रेम नहीं, बल्कि आतंकी पाकिस्तान प्रेम है।
भारत अपने पड़ोसियों के साथ रिश्तों के मामले में भाग्यशाली नहीं रहा : राजनाथ
नई दिल्ली | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 60 वर्ष पूरे होने पर साउथ ब्लॉक में उस युद्ध में शामिल हुए अधिकारियों और सैनिकों के साथ शुक्रवार को बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ रिश्तों के मामले में कभी भी भाग्यशाली नहीं रहा है, लेकिन हमने इसे नियति नहीं माना है। किसी भी राष्ट्र का वास्तविक भाग्य खेतों, कारखानों, प्रयोगशालाओं में और रणभूमि में बहाए गए पसीने से बनता है। भारत अपना भाग्य किसी और के भरोसे नहीं छोड़ता, भारत अपना भाग्य खुद गढ़ता है।
नारनौलः पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के लाभान्वित बच्चों से उपायुक्त ने की मुलाकात
नारनाैल | उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत लाभान्वित बच्चों से मुलाकात की। इस योजना में उपायुक्त इन बच्चों के नामित अभिभावक होते हैं। उन्होंने इन बच्चों का हालचाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को अपना कौशल विकास करने की सलाह भी दी।
धोखाधड़ी कर सोना चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
उत्तरकाशी | कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस को सोने की चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के 3 आरोकपितों गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, आरोपित घर-घर जाकर पुराने आभूषणों की साफ-सफाई करने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर सोने की चोरी करते थे।
प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी लोकसभा की विकास यात्रा पर आधारित है पुस्तक विरासत और विकास का संगम काशी 3.0 : गणपति यादव
वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा में तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रस्तुत पुस्तक विरासत और विकास का संगम काशी 3.0 का सम्पादन एवं डिजाइन करने वाले गणपति यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को आधुनिक रेलवे स्टेशन से लेकर जाम मुक्त शहर तक सब कुछ दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है।
ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 194-204 रुपये प्रति शेयर
मुंबई | ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 सितंबर को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 26 सितंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 194–204 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
यातायात पुलिस ने आर्मी पब्लिक स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
हरिद्वार | शुक्रवार को रुड़की के आर्मी पब्लिक स्कूल में हरिद्वार पुलिस की यातायात शाखा और सीपीयू रुड़की की टीम ने स्कूल से सम्बद्ध वाहन चालकों, रिक्शा चालकों, अध्यापकों और अन्य स्टाफ को यातायात नियमों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।