विभिन्न संस्कृतियों और विचारों की विविधता के बावजूद चेतना के स्तर पर हम सब एक हैं- उपराज्यपाल
श्रीनगर | हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया।
गाजियाबाद एनकाउंटर में मारे गए अरुण का अंतिम संस्कार, परिवार ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप
सोनीपत | मयूर विहार के निवासी अरुण का शव गुरुवार रात हरियाणा के सोनीपत स्थित उसके गांव पहुंचा। शुक्रवार सुबह गांव में अंतिम संस्कार किया गया, जहां उसके बड़े भाई अंकुर ने मुखाग्नि दी। दाह संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य रोते-बिलखते रहे। परिवार ने दावा किया कि अरुण निर्दोष था और गाजियाबाद पुलिस के एनकाउंटर में उसे गलत तरीके से फंसाकर मार दिया गया।
मंत्री रेखा आर्या ने जाना पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी का हाल
देहरादून | उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवनचंद्र खंडूड़ी का हालचाल जानने उनके वसंत विहार स्थित आवास पर पहुंचीं। मुलाकात के दौरान आर्या ने उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पीएम मोदी ने किया साकार : योगी आदित्यनाथ
मथुरा | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विराट युवा सम्मेलन में कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्वदेशी मॉडल अपनाने का सपना था। यह भी सपना पीएम मोदी ने साकार किया। विदेशी हुकूमतों ने देश की अर्थव्यवस्था की जड़ों को खोखला कर दिया था। लेकिन पीएम मोदी के आने बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है।
फिल्म “अजय” देखकर हियुवा के कार्यकर्ताओं में उत्साह, योगी आदित्यनाथ के संघर्ष से ली प्रेरणा
वाराणसी | उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को सिगरा स्थित आई.पी. मॉल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म “अजय” देखने के लिए हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता उमड़ पड़े। फिल्म देखने के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जब पर्दे पर योगी आदित्यनाथ का संघर्षपूर्ण जीवन, गोरखनाथ मंदिर से लेकर जनसेवा तक की यात्रा दिखाई गई, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
‘ऑपरेशन घोस्ट सिम’ के तहत साइबर अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का भंडाफोड़
गुवाहाटी | असम पुलिस ने साइबर अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ‘ऑपरेशन घोस्ट सिम’ नामक विशेष अभियान चलाया है, जिसे राज्य की विशेष कार्य बल यानी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
न्यू बैरकपुर में चाकूबाजी की घटना का आरोपित गिरफ्तार
न्यू बैरकपुर | न्यू बैरकपुर थाना क्षेत्र से चाकूबाजी की एक घटना के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने यह कार्रवाई पूजा ठठेरा की शिकायत के आधार पर की जिन्होंने रहरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 17 सितम्बर की देर रात उनके पति के पूर्व साले दीपंकर हालदार उनके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि उसने उनके पिता पर चाकू से हमला किया और हत्या करने की कोशिश की है।
चंद्रनाथ सिन्हा पर आरोप : इनकम डिक्लरेशन स्कीम का सहारा लेकर काले धन को किया सफेद
कोलकाता | पश्चिम बंगाल के जेल मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा पर नए आरोप सामने आए हैं। पहले से ही प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाले में संलिप्त होने के मामले में उनका नाम चर्चा में है। अब प्रवर्तन निदेशालय की जांच में दावा किया गया है कि उन्होंने केंद्र सरकार की इनकम डिक्लरेशन स्कीम का सहारा लेकर अपने काले धन को वैध बनाने की कोशिश की थी।
उच्च शिक्षण संस्थान में 837 करोड़ का घोटाला, सुकांत बोले- न्यायालय में होगा सच उजागर
कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (माकाउट) में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि ऑडिट रिपोर्ट में विश्वविद्यालय द्वारा सार्वजनिक धन के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का पर्दाफाश हुआ है।
स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
नई दिल्ली | एलिवेटर प्रोडक्शन, इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस का काम करने वाली कंपनी एलटी एलीवेटर के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार शुरुआत करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 78 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 74.49 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 136.10 रुपये के स्तर पर हुई।