हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है। गुरूवार मध्य रात्रि किन्नौर जिले के प्रवेश द्वार तरंडा पंचायत के थाच गांव के ऊपर कंडे में बादल फट गया। इससे चार नालों में अचानक आई भीषण बाढ़ ने गांव में तबाही मचा दी।
उत्तराखंडः देहरादून व चमोली में आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी, दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून व टिहरी जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से नदी नाले उफान हैं और देहरादून समेत राज्य में आपदा का संकट लगातार गहरा रहा है। देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी में आपदा के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी है
पीएम मोदी का गुजरात दौरा: नेशनल मरीन हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की करेंगे समीक्षा, कल करेंगे अहम बैठकें
पीएम मोदी आगामी 20 सितंबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी का ये दौरा एक दिन का होगा। पीएम मोदी शनिवार को सबसे पहले गुजरात के भावनगर पहुंचेंगे, जहां पर वह सुबह के करीब 10 बजे रोड शो करेंगे।
अडाणी से जुड़ी रिपोर्टिंग के एकतरफा फैसले पर रोहिणी कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज ने रोक लगाई
नई दिल्ली | दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज ने अडाणी से जुड़ी रिपोर्टिंग पर रोक के सीनियर सिविल जज के आदेश पर रोक लगा दी है। डिस्ट्रिक्ट जज ने अपने आदेश में कहा है कि संबंधित पत्रकारों का पक्ष सुने बगैर न्यूज आर्टिकल और वीडियो डिलीट करने का आदेश उचित नहीं था।सुनवाई के दौरान यूट्यूब पत्रकारों की ओर से वकील वृंदा ग्रोवर और नकुल गांधी ने कहा कि जून 2024 के आर्टिकल को लेकर एकतरफा निरोधात्मक आदेश हासिल किया गया।
रोजगार मेला में नौ कम्पनियों ने 499 लोगों को दी नौकरी
सुलतानपुर | उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर,जिला सेवायोजन कार्यालय के माडल कैरियर सेंटर और राणा प्रताप पीजी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कालेज परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें नौ कम्पनियों ने विभिन्न पदों हेतु 499 लोगों को नौकरी के लिए चुना।
30 अक्टूबर को हो सकता है नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, तैयारी में जुटे अधिकारी
गौतमबुद्ध नगर | केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 30 अक्टूबर को उद्घाटन होने संबंधी बयान के बाद यमुना प्राधिकरण (यीडा) में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद अधिकारियों ने दावा किया कि एयरपोर्ट का निर्माण कर रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) 25 अक्टूबर तक सभी काम पूरा कर लेगी।
ट्रंप टैरिफ: भारत के सख्त रुख के बाद नरम पड़े ट्रंप, जल्द मिल सकती है टैरिफ पर राहत भरी खबर
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी है। इसी बीच खबर सामने आई है कि अमेरिका भारत से 25 फीसदी टैरिफ हटा सकता है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने हालिया बयान में उम्मीद जताई है कि अमेरिका जल्द ही भारतीय सामानों पर अतिरिक्त टैरिफ हटा सकता है।
पीएम मोदी की बांसवाड़ा में जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित
बांसवाड़ा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 सितंबर को बांसवाड़ा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ गुरुवार को बांसवाड़ा पहुंचे। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया।
‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’ पर कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन
देहरादून | राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने राजभवन में ‘‘सेवा, संकल्प और समर्पण के चार वर्ष’’ शीर्षक की एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह कॉफी टेबल बुक, राजभवन सूचना परिसर की ओर से राज्यपाल के चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित है। इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया।
गुरुग्राम में पार्टी कर लौट रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत
पलवल | जिले में पलवल-सोहना मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जैंदापुर गांव के पास खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में सोहना के घंघोला गांव निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।