नाेएडा में विभिन्न जगहों पर चार लोगाें से लूट, जांच में जुटी पुलिस
गौतमबुद्ध नगर | उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोग बुधवार की रात लूटपाट के शिकार हो गए। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बालाघाटः ईओडब्ल्यू की टीम ने बीट गार्ड को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा
बालाघाट | मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवेगांव के ग्रामीणों के विस्थापन प्रक्रिया में मिली राशि दिलाने के नाम पर वन विभाग के एक बीट गार्ड को जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम ने तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथो गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू की टीम ने गुरुवार पूर्वान्ह 11.30 बजे वन परिक्षेत्र लालबर्रा के बीट गार्ड मत्तम नगपुरे को उस समय ट्रैप किया, जब वह नवेगांव के राजेन्द्र धुर्वे के साथ एसबीआई बैंक आया था।
नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर खर्च होंगे 47 करोड़
नारनौल | हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने सेवा पर्व के तहत गुरुवार को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। इनमें नौ स्मारक जिला महेंद्रगढ़ के हैं। मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर लगभग 47 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने तिफरा में किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ
बिलासपुर/रायपुर | केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर के तिफरा स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेता दिव्यागजनों को सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग जनों को सशक्त करने विभिन्न सहायक उपकरण भी वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक धरम लाल कौशिक ने की।
आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली | लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ने वाले थे, लेकिन सिर्फ फुलझड़ी से ही काम चलाना पड़ा है ओर वो भी फुस्स हो गयी। आधारहीन आरोप लगाना इनकी आदत बन गई है।
भारतीय हॉकी का शताब्दी जश्न: 50 दिन शेष, हॉकी इंडिया ने शुरू किया काउंटडाउन
नई दिल्ली | भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक मौके को देशभर में बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। हॉकी इंडिया ने आज से 50 दिन का काउंटडाउन शुरू कर दिया है, जो 7 नवंबर 2025 को विशेष समारोह के साथ समाप्त होगा। यह जश्न उस सफर का प्रतीक होगा जो 1925 में पहले राष्ट्रीय खेल निकाय के गठन से शुरू हुआ और जिसने भारत को अब तक के सबसे ज्यादा आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए।
सेना प्रमुख ने लिकाबाली सैन्य अड्डे का दौरा करके एलएसी पर देखीं युद्ध की तैयारियां
नई दिल्ली | वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच सैन्य संरचना की युद्ध तत्परता का आकलन करने के लिए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के लिकाबाली सैन्य अड्डे का दौरा किया। सैन्य अधिकारियों ने जनरल द्विवेदी को कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी, जिनमें परिचालन रणनीतियां, आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ प्रौद्योगिकी का एकीकरण करने के साथ ही राष्ट्रीय विकास की पहल शामिल हैं।
किसानों को ड्रोन और आधुनिक खेती से जोड़ना होगा: राज्यपाल
कानपुर | उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि अब किसानों को ड्रोन तकनीक और आधुनिक खेती से जोड़ना होगा। इसके लिए गांवों में प्रशिक्षण शिविर लगाकर अन्नदाताओं को प्रशिक्षित करना होगा। जब तक हम सब मिलकर किसानों के साथ काम नहीं करेंगे। तब तक समझ में बदलाव नहीं आएगा। राज्यपाल और कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल गुरुवार को यहां चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) में आयोजित 27वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।
केन्द्रीय संस्कृति मंत्री से मिले सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति
वाराणसी | केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से वाराणसी सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में केन्द्रीय मंत्री ने ज्ञान भारतम (राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन) के अन्तर्गत चल रहे पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य में और अधिक गति प्रदान करने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया। केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्य में हर संभव सहयोग और समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया।
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब – कहा, “वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकते”
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में आलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की।