भारत को अगले 5 साल में बायोफ्यूल और हरित परिवहन में अग्रणी बनाने का लक्ष्य: गडकरी
नई दिल्ली | केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अगले पांच सालों में भारत को बायोफ्यूल एवं हरित परिवहन में दुनिया में अग्रणी बनाने का लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर तक हवाई पॉड सिस्टम विकसित करने और मुंबई में जलमार्ग परिवहन के बारे में भी जानकारी दी।
भारत के प्रिटिंग और पैकेजिंग क्षेत्र में नए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
नई दिल्ली | भारत के प्रिंटिंग और पैकेजिंग उद्योग को नई दिशा देने वाले एक अभूतपूर्व कदम के तहत इंडियन प्रिंटिंग पैकेजिंग एंड अलाइड मशीनरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईपीएएमए) और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ प्रिंटर्स एंड पैकेजर्स (एआईएफपीपी) ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
संतोषपुर स्टेशन पर आग लगने से सियालदह डिवीजन में रेल सेवाएं बाधित, यात्री परेशान
कोलकाता | पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन के दक्षिण सेक्शन में मंगलवार को ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। यह स्थिति उस समय पैदा हुई जब दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर स्टेशन के पास प्लेटफार्म संख्या एक से सटे इलाके में भीषण आग लग गई। आग ने करीब दस दुकानों को पूरी तरह राख कर दिया।
आईटीआर दाखिल करने के लिए आज एक और दिन का मौका मिला
नई दिल्ली | आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के लिए एक और दिन की मोहलत दी है। विभाग ने रिटर्न दाखिल करने के लिए आज का मौका इसलिए दिया है, क्योंकि करदाताओं ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर समस्याओं, गड़बड़ियों और सर्वर टाइम आउट होने की शिकायत की थी।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, मंडी में तीन की मौत, दो लापता, शिमला में पेड़ गिरे, वाहन क्षतिग्रस्त
शिमला | हिमाचल प्रदेश में सोमवार देर रात हुई भारी बारिश ने एक बार फिर प्रदेश को दहला दिया। मंडी जिले के निहरी और धर्मपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। निहरी में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। धर्मपुर में दो लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राजधानी शिमला में भी भूस्खलन और पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
राजनीतिक गहमागहमी के बीच पलानीस्वामी दिल्ली रवाना
चेन्नई (तमिलनाडु) | पिछले सप्ताह वरिष्ठ एआईएडीएमके नेता सेनगोट्टैयन की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद राजनीतिक गहमागहमी के बीच अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी आज सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। उनकी नई दिल्ली यात्रा का राजनीतिक महत्व बढ़ गया है।
स्टॉक मार्केट में कार्बनस्टील की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
नई दिल्ली | स्टील के भारी-भरकम प्रोडक्ट्स तैयार करने वाली कंपनी कार्बनस्टील इंजीनियरिंग के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 159 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 16.42 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 185.10 रुपये के स्तर पर हुई।
सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी की कीमत में आया उछाल
नई दिल्ली | घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट नजर आ रही है। दूसरी ओर चांदी आज 1,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,11,050 रुपये से लेकर 1,11,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं उदिता, बोलीं– “महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में मजबूती से वापसी करना ही मेरा लक्ष्य था”
नई दिल्ली | भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी डिफेंडर उदिता ने महिला एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ टीम को फाइनल तक पहुंचाया, बल्कि अपने खेल के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब भी अपने नाम किया। भारत को हालांकि खिताबी मुकाबले में मेजबान चीन से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: छठे दौर की बातचीत में मिल सकता है समाधान?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 27 अगस्त से रूसी तेल खरीद पर नई दिल्ली पर थोपे गए टैरिफ के बाद, भारत और अमेरिका पहली बार आमने-सामने व्यापार वार्ता करेंगे।