जशपुर के पाँच ग्रामों में होम-स्टे की शुरुआत, संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा वैश्विक मंच : मुख्यमंत्री साय
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार काे जशपुर जिले में सामुदायिक पर्यटन की एक नई पहल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से जशपुर के पाँच ग्रामों-देओबोरा, केरे, दनगरी, छिछली और घोघरा में होम-स्टे योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत : हेमंत खण्डेलवाल
बैतूल/भोपाल | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है। जनता की सेवा और संगठन को मजबूती देना ही हम पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। भाजपा देश का एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें सभी कार्यकर्ता होते हैं, सिर्फ दायित्व बदलते रहते हैं।
पीटी जॉन बने किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष
नई दिल्ली | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता पीटी जॉन को किसान कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
स्वागत रैली में चोटिल हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत, फिर भी निभायी रोड शो की जिम्मेदारी
भोपाल | मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शनिवार को आयोजित स्वागत रैली के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल चोटिल हो गए। इसके बावजूद भी प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने अपने रोड शो की जिम्मेदारी निभायी।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने मनाया स्थापना दिवस, सदस्यता अभियान पर हुई चर्चा
जगदलपुर | अखिल भारतिय अधिवक्ता परिषद की बैठक राष्ट्रीय स्वयं सेवक भवन में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के मध्य भारत की सह संयोजक झरना बांगर सिंह ने किया। संयोजक झंरना बांगर सिंह ने कहा कि यह संगठन अधिवक्ताओं को भारतीय संस्कृति और न्याय के प्रति जागरूक करने का काम करता है। अधिवक्ता परिषद देश भर में न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए कानूनी संशोधनों की वकालत करती रही है।
मथुरा में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
नई दिल्ली | दिल्ली के उत्तरी जिले के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के ग्राम आनेरदा गढ़ी, यमुना नदी किनारे स्थित इलाके में चल रही एक अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़ कर आरोपित शिवचरण (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 14 देशी पिस्तौल, एक मस्कट गन, 50 बैरल, 28 छोटे पाइप, 350 से अधिक पिस्तौल बनाने का कच्चा माल और हथियार बनाने की मशीनरी (ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, कटर मशीन, आरी आदि) बरामद की।
श्रीराम मूर्ति ट्रस्ट की 36वीं वार्षिक वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न
बरेली | श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट की ओर से शनिवार को एसआरएमएस रिद्धिमा में 36वीं वार्षिक अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था ‘सोशल मीडिया के प्रयोग की न्यूनतम सीमा होनी चाहिए’। जिले के 19 स्कूलों के 38 विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे।
इलेट्स अर्बन इनोवेशन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट में सहभागी हुए मुख्यमंत्री
गांधीनगर | गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शनिवार को इलेट्स अर्बन इनोवेशन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट में सहभागी हुए। वडोदरा के लोगों को फिर एक बार बच्चों के प्रति प्रेम एवं सरलता(ऋजुता) का मुख्यमंत्री का सानिध्य मिला। इलेट्स अर्बन इनोवेशन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर समिट में सहभागी हुए मुख्यमंत्री ने एक प्रज्ञाचक्षु (नेत्रहीन) छात्रा को स्टेज पर माइक दिलाकर उसकी बातें स्नेहपूर्वक सुनीं।
मोदी ने नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला को दी बधाई, कहा– भारत हमेशा साथ
इम्फाल | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नेपाल को लेकर विशेष टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसा नेपाल भारत का मित्र और करीबी सहयोगी है। साझा इतिहास और आस्था हमें जोड़ते हैं और दोनों देश साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।
भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही एफटीए पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
नई दिल्ली | केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ जल्द ही एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।