नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच पानीटंकी बॉर्डर पर हाई अलर्ट
नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच पानीटंकी बॉर्डर पर हाई अलर्ट
सिलीगुड़ी, 09 सितंबर (हि.स.)। नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन के बाद चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के कारण भारत-नेपाल सीमा पर खोरीबाड़ी के पानीटंकी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी कर रही है।
दरअसल, नेपाल में सोशल मीडिया बैन और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों युवाओं ने संसद पर धावा बोल दिया, जिसके बाद हिंसक झड़पों में 19 लोगों की मौत और 250 से अधिक घायल हो गए। कल के बाद आज भी हिंसक प्रदर्शन का दौर जारी है।
खोरीबाड़ी के पानीटंकी में सीमा पार कंकरविटा और बिट्टामोर में विरोध प्रदर्शन जारी है। एसएसबी इस विरोध प्रदर्शन पर नज़र रख रही है ताकि यह सीमा पार कोई नया अशांति पैदा न करे। भारत-नेपाल सीमा को पहले ही हाई अलर्ट पर रखा गया है। जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश देने के अलावा राज पुलिस ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है।
भेल जीएम एचआर के खिलाफ ठेकेदारों का प्रदर्शन
हरिद्वार | भेल प्रबंधिका के खिलाफ ठेकेदार संगठन मंगलवार को सड़क पर उतर आया। भेल कैंपस में प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों ने जीएम एचआर पर गंभीर आरोप जड़े। आरोप लगाया कि जानबूझकर ठेकेदारों का उत्पीड़न भेल प्रबंध कर रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि ऐसे में वह बुधवार से कार्य ठप कर देंगे।
राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा,दिशा की बैठक समेत कई कार्यक्रमों में लेंगें भाग
रायबरेली | कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले आयेंगें। इस दौरान वे जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे, साथ ही क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा व कई सड़कों व अन्य कामों का शिलान्यास भी करेंगे।
पौराणिक प्रसंगों एवं आधुनिक घटनाओं पर आधारित सुसज्जित झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साेमवार देर रात राजधानी रायपुर के हृदयस्थल जयस्तंभ चौक स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित स्वागत मंच पर पहुंचे और ऐतिहासिक गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल होकर झांकियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर की गणेश विसर्जन झांकी अत्यंत ऐतिहासिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता गणेश से छत्तीसगढ़ की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक विसर्जन यात्रा में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
देहरादून महिलाओं के लिए असुरक्षित मामले फंसी सर्वे कंपनी, महिला आयोग के समक्ष पेश हुए प्रतिनिधि
देहरादून | पीवैल्यू एनालेटिक्स कंपनी ने धारणा आधारित जारी राष्ट्रीय वार्षिक रिपोर्ट और सूचकांक (एनएआरआई) 2025 में महिलाओं के लिए देहरादून शहर को असुरक्षित बताने के मामले में राज्य महिला आयोग के नाेटिस पर कंपनी ने मंगलवार काे अपना स्पष्टीकरण दिया है।
नेपाल में उग्र प्रदर्शन के बीच बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा
पटना/अररिया/पू.चंपारण | नेपाल में सरकार के खिलाफ चल रहे उग्र प्रदर्शन के मद्देनजर बिहार के सीमवर्ती सात (07) जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों और थानेदारों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप
नई दिल्ली | कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ईसीआई) पर उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की बार-बार अवहेलना करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के महासचिव एवं पार्टी में संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने तीसरी बार आदेश दिया है कि आधार को मतदाता पंजीकरण के लिए वैध पहचान पत्र माना जाए, लेकिन ईसीआई इस पर अमल करने में आनाकानी कर रहा है।
यूएई में सिंधिया की मौजूदगी में होगा यूपीआई और यूपीयू का एकीकरण, एनआरआई सीधे घर भेज सकेंगे पैसे
नई दिल्ली | भारत सरकार विदेशों में बसे भारतीयों को देश में पैसा भेजना आसान बनाने जा रही है। इसके लिए भारतीय एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू ) का एकीकरण 8 से 19 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली 28वीं यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस की बैठक में होगा। इस एकीकरण के लिए केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में भारतीय प्रतिनिधि मंडल दुबई जाएगा।
उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग नहीं लेंगे बीआरएस और बीजेडी
नई दिल्ली | भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और बीजूद जनता दल (बीजेडी) उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान में हिस्सा नहीं लेगी। दोनों दलों ने मतदान में भाग नहीं लेने की घोषणा की है।
भारत और इजरायल ने द्विपक्षीय निवेश संधि पर किए हस्ताक्षर
नई दिल्ली | भारत और इजरायल ने सोमवार को आर्थिक सहयोग को मजबूती देने के लिए एक द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते से दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।