मुंबई से मराठा आरक्षण लेकर ही लौटेंगे : मनोज जारांगे
मुंबई | मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल ने पुणे जिले में गुरुवार को कहा कि वे मुंबई से मराठा आरक्षण लेकर ही लौटेंगे। उन्होंने आजाद मैदान पर सिर्फ एक दिन के लिए आंदोलन की अनुमति मिलने पर नाराजगी जताई और कहा कि वे इस अवधि को बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग को आवेदन देंगे।
अभिनेता-नेता थलपति विजय विवादों में: TVK रैली में बाउंसर ने कार्यकर्ताओं को उठाकर फेंका, मामला दर्ज
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय के खिलाफ मदुरै में एक पार्टी कार्यक्रम में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
वैष्णो देवी में भूस्खलन: 32 की मौत, कई लापता; चश्मदीद ने बताया अचानक पत्थर गिरने से हुआ विनाश
जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर बुधवार को 32 हो गया। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान: “अगर कोई चुनौती देता है तो…”– पाकिस्तान पर साधा निशाना, बताया युद्ध की तैयारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (27 अगस्त, 2025) को मध्य प्रदेश के महू में रण-संवाद 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले समय में युद्ध कैसे लड़ा जाएगा। साथ ही रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि भारत कभी पहले आक्रमण नहीं करता लेकिन अगर चुनौती मिलती है तो उसका पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा।
प्रियंका गांधी मधुबनी में वोटर अधिकार यात्रा पर बोलीं: भाजपा देश में वोट चोरी की साजिश रच रही, गरीब जनता का हक नहीं छीनने देंगे
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। सुबह सुपौल से यात्रा शुरू हुई। काफिला कोसी महासेतु के रास्ते NH-27 होते हुए मधुबनी पहुंचा। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए BJP पर निशाना साधा है।
पीएम मोदी गुजरात में बोले: “दुनिया के दर्जनों देशों में चलेगी EV, होगी मेड इन इंडिया”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के प्रोडक्शन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने सुजुकी की इलेक्ट्रिक व्हीकल ई-विटारा को भी हरी झंडी दिखाई।
गुजरात में पीएम मोदी ने किया EV प्लांट का शुभारंभ, ई-विटारा लॉन्च; 100 देशों में होगा निर्यात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में सुजुकी के पहले वैश्विक रणनीतिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (बीईवी) ‘ई-विटारा’ को हरी झंडी दिखाई।
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी पहुंचे लखनऊ
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
PM मोदी और फिजी के पीएम राबुका की मुलाकात, डिफेंस डील समेत 7 समझौतों पर हस्ताक्षर
फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका रविवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। उनकी ये यात्रा 26 अगस्त तक चलेगी। फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, चार हथगोले, दो किलो आरडीएक्स युक्त आईईडी बरामद
पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी माड्यूल को नाकाम करते हुए एक आरोपी की गिरफ्तार करके चार हथगोले तथा एक आरडीएक्स आधारित आईईडी बरामद किया है।