अभिनेता-नेता थलपति विजय विवादों में: TVK रैली में बाउंसर ने कार्यकर्ताओं को उठाकर फेंका, मामला दर्ज

News Sga Desk

तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख और अभिनेता विजय के खिलाफ मदुरै में एक पार्टी कार्यक्रम में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता, सरथ कुमार ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने अभिनेता को करीब से देखने की कोशिश की तो विजय के बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट की। यह घटना 2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले मदुरै में विजय की राजनीतिक रैली के दौरान हुई।

घटना का वीडियो वायरल

21 अगस्त की रैली के एक वीडियो में टीवीके प्रमुख विजय को रैंप पर चलते हुए देखा जा सकता है, जबकि लाखों लोग किनारे खड़े होकर राजनेता को देखकर हाथ हिला रहे हैं और जयकार कर रहे हैं। सात मिनट लंबे वीडियो की शुरुआत में, एक व्यक्ति को रैंप से नीचे धकेलते हुए देखा जा सकता है।

जैसे ही विजय रैंप पर आगे बढ़ते हैं, कई फैंस राजनेता का अभिवादन करने के लिए मंच पर कूद पड़ते हैं, लेकिन बाउंसर उन सभी को धक्का देकर दूर कर देते हैं।

विजय पर क्या लगा है आरोप?

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विजय को घेरे हुए बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट की और उसे धक्का देकर फेंक दिया। उसने मंगलवार को पेरम्बलूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। विजय और उसके बाउंसरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 189(2), 296(बी) और 115(आई) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होना और मृत्युदंड या आजीवन कारावास से दंडनीय अपराध के लिए उकसाना शामिल है।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More