दिव्यांगों का मजाक उड़ाने पर सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना को फटकारा, दिए सख्त निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मशहूर कॉमेडियन समय रैना और अन्य लोगों को दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने का सख्त आदेश दिया है।
शाह का विपक्ष पर तंज: मोदी जी ने खुद अपने खिलाफ बिल लाया, PM-CM की बर्खास्तगी विधेयक पर टिप्पणी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि संविधान (130वां संशोधन) बिल, 2025 जरूर पास होगा, भले ही विपक्ष इसका तीखा विरोध कर रहा हो। इस बिल में प्रस्ताव है कि अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री गंभीर अपराध के तहत 30 दिन तक लगातार हिरासत में रहता है, जिसकी सजा पांच साल या उससे ज्यादा हो तो उसे अपने पद से हटना होगा।
खराब मौसम के कारण कठुआ में 25 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद, सीईओ ने जारी किया निर्देश
कठुआ | लगातार भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन व सड़क अवरोधों की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए कठुआ के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सोमवार 25 अगस्त 2025 को जिले भर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
जम्मू-कश्मीर का अन्य राज्यों से सड़क संपर्क टूटा, एनएच-44 पर आने-जाने वाले दोनों पुल क्षतिग्रस्त, वैकल्पिक मार्ग भी क्षतिग्रस्त, जनजीवन अस्त-व्यस्त
NewsSaga Desk कठुआ | जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ में कई हिस्सों में रात से लगातार हो रही भारी बारिश से जिले के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग लोगेट मोड पर स्थित जम्मू की तरफ जाने वाला एक महत्वपूर्ण पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि उसी के साथ लगता कठुआ की ओर आने वाला पुल भी बाढ की चपेट में आ गया, जिसके कारण जिला प्रशासन ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ से आवाजाही बंद कर दी है। जिसके चलते जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गई हैं। सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। इस समय जम्मू कश्मीर का सड़क संपर्क अन्य राज्यों से टूट चुका है। अधिकारियों ने बताया कि इस भारी बारिश से कठुआ जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक महत्वपूर्ण पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे पर लोगेट मोड़ के पास एक पुल उफनती सहार खड्ड नदी के बहाव में बीच से ढह गया। अधिकारियों ने बताया कि तेज बहाव के कारण, राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहार खड्ड पर बने दोनों पुलों पर यातायात रोक दिया गया। अधिकारियों ने वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया है। लेकिन वैकल्पिक मार्गों की भी खस्ता हो गई है क्योंकि उपरी इलाकों में भारी बारिश का पानी निचले इलाकों में भर गया। कठुआ के नगरी, बडाला, शेरपुर, खोख्याल आदि क्षेत्रों में भी भारी नुकसान पहुंचा है। सहार खड के दोनों तरफ जमीनों में भी भरी कटाव हुआ है। जिसमें खड के किनारे बने कई शमशान घाट बह गए। वहीं अगर बारिश लगातार रही तो सहार खड के किनारे बने रिहायशी इलाकों का भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि सहार खड पर बने एक पुल को भारी नुकसान पहुँचा है, जबकि दूसरे पुल में भी कमजोरी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने पुल को काफी नुकसान पहुँचा है। नए पुल की स्थिति को लेकर भी कुछ संदेह था, इसलिए एहतियात के तौर पर हमने उसे तुरंत बंद कर दिया। राजमार्ग अधिकारी और उनके इंजीनियर इसकी जाँच करने आ रहे हैं, और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप है। बाहरी राज्यों आए यात्री अपने-अपने वाहनों में बैठ स्थिति सामन्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से मौत, 80 घरों में 2 फीट तक मलबा; दुकानें और बाजार भी तबाह, आर्मी ने शुरू किया रेस्क्यू
उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ।
पीएम मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर कहा- ‘आर्यभट्ट से गगनयान तक का सफर प्रेरक’
आज 23 अगस्त, 2025 को देश नेशनल स्पेस डे मना रहा है। इस खास दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए इसरो की उपब्धियों की सराहना की। 2023 में भारत ने चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर इतिहास रचा था।
‘जहां से उठाया, वहीं छोड़ो’: आवारा कुत्तों पर SC का फैसला, राज्यों को भी भेजा नोटिस
आवारा कुत्तों के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि शेल्टर होम से सभी कुत्तों को छोड़ा जाए। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि हिंसक और बीमार कुत्ते शेल्टर होम में ही रहेंगे। कोर्ट ने इस संबंध में ना केवल दिल्ली बल्कि अन्य राज्यों को भी नोटिस जारी किया है।
‘कुत्ते हिंसक हैं या नहीं, कैसे तय होगा?’—Stray Dogs पर SC के फैसले के बाद मेनका गांधी ने सुझाया समाधान
आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले को लेकर पशु अधिकार कार्यकर्ता और बीजेपी नेता मेनका गांधी ने स्वागत किया है। बता दें सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आदेश दिया है कि शेल्टर होम भेजे गए सभी आवारा कुत्तों को छोड़ दिया जाए।
ऑनलाइन गेमिंग बिल पारित, अब पैसों का खेल नहीं चलेगा; कल लोकसभा में हुआ था पेश
संसद से गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 पारित हो गया। इस बिल को बिना किसी बहस के हंगामे के बीच मंजूरी दी गई।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फैन्स बने कांग्रेस के सीएम, जानिए कारण
कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया। कर्नाटक के सीएम ने इस वर्ष दशहरा समारोह के दौरान मैसूर में भारतीय वायु सेना के एअर शो को मंजूरी देने के लिए रक्षा मंत्री को शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।