‘जहां से उठाया, वहीं छोड़ो’: आवारा कुत्तों पर SC का फैसला, राज्यों को भी भेजा नोटिस

News Saga Desk

नई दिल्ली। आवारा कुत्तों के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि शेल्टर होम से सभी कुत्तों को छोड़ा जाए। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि हिंसक और बीमार कुत्ते शेल्टर होम में ही रहेंगे। कोर्ट ने इस संबंध में ना केवल दिल्ली बल्कि अन्य राज्यों को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि नसबंदी के बाद कुत्तों को छोड़ना होगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई कुत्ते को खाना नहीं खिला सकता है। वहीं, शीर्ष न्यायालय ने इस संबंध में कानून बनाने की भी वकालत की है।

11 अगस्त के फैसले पर लगाई रोक

आज के फैसले के साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें दिल्ली एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने को कहा गया था। अपने फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा, उनकी नसबंदी के बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, बीमार और आक्रामक कुत्तों को शेल्टर होम में रखाना होगा।

बता दें कि जस्टिस विक्रमनाथ की अगुवाई में तीन जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है।

सार्वजनिक स्थान पर नहीं खिला सकेंगे खाना

शीर्ष न्यायालय ने हर कम्युनिसिपल ब्लॉक में आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए अलग से जगह बनाने की बात कही। कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि केवल निर्धारित जगह पर ही कुत्तों को खाना दिया जाए। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुत्तों को खाना नहीं खिलाया जाएगा। अगर ऐसा करते हुए कोई पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जहां से उठाया गया वहीं रिलोकेट किया जाएगा

कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि कुत्तों को जहां से उठाया गया है, उन्हें उसी स्थान पर रिलोकेट किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुत्तों को खाना खिलाने से समस्या होती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा।


Read More News

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

सरायकेला में जंगली हाथियों का उत्पात, एक ही रात दो राशन दुकानें और घर क्षतिग्रस्त, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

सरायकेला-खरसावां के कुकड़ू और ईचागढ़ में जंगली हाथियों ने एक घर, दो राशन दुकानों और धान की फसलों को...

छठ पूजा के रंग में रंगीं अक्षरा सिंह, नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो वायरल, लालू-राबड़ी समेत कई नेताओं को दिया न्योता

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर नहाय-खाय का प्रसाद बनाते वीडियो शेयर किया। लालू यादव,...

झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर AISF ने राज्यपाल से की मुलाकात, कल्याण मंत्री से मांगा इस्तीफा

झारखंड में 2023 से छात्रवृत्ति भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए AISF ने राज्यपाल संतोष गंगवार से...

Read More