किश्तवाड़ में भारी बारिश के बादल फटने से 12 की मौत, चशोटी गांव में मचैल माता यात्रा प्रभावित, रेस्क्यू जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पड्डर सब-डिवीजन के चशोटी गांव में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बादल फटा। कई लोग पहाड़ से आए पानी और मलबे की चपेट में आ गए। न्यूज एजेंसी PTI ने जानकारी दी है कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है।
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सुरक्षित, सरकार ने कहा- “हम विवाद नहीं, समाधान चाहते हैं”
दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर सुनवाई हुई। कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई में केंद्र और कई एनजीओ की दलीलें सुनी और उसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
भाजपा का आरोप: नागरिक बनने से पहले वोटर बनीं सोनिया, अनुराग ठाकुर बोले – रायबरेली में एक पते पर 47 वोटर, राहुल को नहीं दिखा
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी में आरोपों के बीच भाजपा की आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने बुधवार को दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम भारत की वोटर लिस्ट में दो बार तब शामिल हुआ, जब वह भारतीय नागरिक भी नहीं थीं।
टैरिफ वार के बीच पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं, ट्रंप से मुलाकात की संभावना बनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में विश्व नेताओं को संबोधित करने वाले हैं।
Delhi-NCR: आवारा कुत्तों से जुड़ी याचिका पर CJI गवई बोले – “मैं इस पर गौर करूंगा”
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों को लेकर एक याचिका की जल्द सुनवाई की अपील की गई। यह याचिका कॉन्फ्रेंस फॉर ह्यूमन राइट्स (इंडिया) ने 2024 में दायर की थी, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी गई।
Suresh Raina ED समन: अवैध सट्टेबाजी एप में नाम आने के बाद पूर्व क्रिकेटर से पूछताछ जारी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष एक कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी क्योंकि यह जांच 1xBet नामक एक “अवैध” सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी है।
वोटर वेरिफिकेशन पर राहुल गांधी का आरोप—कई सीटों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, कहा ‘पिक्चर अभी बाकी है’
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘केवल एक सीट नहीं बल्कि बहुत सी सीटें हैं, जहां वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है। यह नेशनल लेवल पर सिस्टमेटिकली किया जा रहा है।’
जस्टिस वर्मा के महाभियोग की कार्यवाही शुरू, स्पीकर ओम बिरला ने बनाई तीन सदस्यीय समिति
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। और एक कमेटी के गठन का एलान किया है। इसी के साथ जस्टिस वर्मा के महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
राहुल गांधी का आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखा रिएक्शन: ‘ये बेजुबान जीव कोई समस्या नहीं’
बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों पर फैसला सुनाया था, जिसपर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली एनसीआर से सभी कुत्तों को हटाने पर राहुल गांधी का कहना है कि बेजुबान जानवर कभी कोई समस्या नहीं हो सकते हैं।
सरकार के आग्रह के बावजूद विधायी कार्यों में बाधा डाल रहा विपक्षः रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को आरोप लगाया कि विपक्ष संसद चलने नहीं देना चाहता और सरकार के आग्रह के बावजूद महत्वपूर्ण विधायी कार्यों में बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की नासमझी और एक परिवार के कारण देश का नुकसान नहीं किया जा सकता।