मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हों श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रखेंगे तपोवन मंदिर की आधारशिला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज रांची के तपोवन मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे। यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर की तरह तैयार किया जाएगा और इसमें अयोध्या से लाए गए विशेष पत्थरों का उपयोग किया जाएगा।
सदर अस्पताल रांची प्रति बेड प्रति माह 44188 रुपए कमाने लगा, अन्य अस्पतालों के लिए विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश
राज्य सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने और उसे आर्थिक रूप से संपन्न करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिशा निर्देश जारी किया है। इस दिशा निर्देश में राज्य के सरकारी अस्पतालों को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2027-28 तक प्रति बेड, प्रति माह 50 हजार रुपए की राशि प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया है।
आजसू पार्टी सभी जिले में मनाएगी अंबेडकर जयंती
आजसू पार्टी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने शनिवार को बताया कि डॉ अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, महान समाज सुधारक, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के पक्षधर थे।
रांची में गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद, हथियार भी मिला
रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है। मामला हत्या का है या हादसे का, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दोनों ही बिंदुओं पर जांच शुरू हो गई है।
महंगी शराब की बोतलों में भरते थे सस्ती शराब, उत्पाद विभाग का होलोग्राम भी लगाते थे; 2 गिरफ्तार
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में केएम मल्लिक रोड पर एक मकान में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब जब्त किया है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद की टीम ने बुधवार को केएम मल्लिक रोड में शिव पूजन साहू के मकान में छापेमारी की।
रांची में तालाब में डूबने से बच्ची की मौत, भाई के साथ गई थी नहाने
रांची के हरमू राम नगर स्थित छठ तालाब में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। 13 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान दोनों भाई- बहन तालाब में डूबने लगे।
रांची में पहली बार होगा एयरफोर्स का एयर शो, फ्री में देख सकेंगे दर्शक
राजधानी रांची में पहली बार वायुसेना एयर शो करने वाला है। बता दें कि 19 और 20 अप्रैल को रांची के नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम एयर शो करेगा। एयर फोर्स की एयरोबेटिक टीम एयर शो का फुल ड्रेस रिहर्सल करेगा।
AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो ने खाली किया बंगला, जानिए अब कहां रहेंगे?
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आखिरकार अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है।
251 पवित्र ध्वजों के साथ निकली श्री सनातन महापंचायत की भव्य शोभायात्रा
श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में रविवार को 251 पवित्र ध्वजों और हजारों की संख्या में राम भक्तों के साथ भव्य शोभायात्रा तपो मंदिर के लिए निकाली गई।