मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रखेंगे तपोवन मंदिर की आधारशिला 

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज रांची के तपोवन मंदिर के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखेंगे। यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर की तरह तैयार किया जाएगा और इसमें अयोध्या से लाए गए विशेष पत्थरों का उपयोग किया जाएगा। श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मंदिर परिसर में पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस मौके पर रांची और आसपास के संत-महात्मा, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और अयोध्या से आए महंत भी मौजूद रहेंगे। महंत रामनरेश शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम की कृपा से तपोवन मंदिर का पुननिर्माण हो रहा है। इस मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकार आशीष सोमपुरा ने तैयार किया है, जो अयोध्या के श्रीराम मंदिर का भी नक्शा बना चुके हैं। मंदिर नागर शैली में बनाया जाएगा और इसमें भगवान श्रीराम के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। भक्तों के लिए मंदिर एक आध्यात्मिक और दर्शनीय स्थल बनकर उभरेगा। 


Read More News

बिहार के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, पांच नई चीनी मिलें खोलने की तैयारी, सीएम ने रवाना किया गन्ना विकास रथ

बिहार में 5 नई चीनी मिलें शुरू करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ-2026...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग, भाजपा एसटी मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा एसटी मोर्चा ने...

दिल्ली से गुवाहाटी तक बुलेट ट्रेन की योजना, बिहार के पांच जिलों को मिल सकती है हाईस्पीड रेल कनेक्टिविटी

दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रस्तावित योजना में बिहार के बक्सर, पटना, बेगूसराय, खगड़िया...

Read More