मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की 

News Saga Desk

रांची। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर डोरंडा, स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इससे पहले झारखंड कांग्रेस की ओर से डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक से देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक तक मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और केंद्रीय सचिव एस बेला प्रसाद के अलावा झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे। साथ की मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की, विधायक निशाल आलम, बंधु तिर्की, राजेश ठाकुर, विनय सिन्हा दिपू, आलोक दुबे, रविंद्र सिंह, राजेश गुप्ता छोटू सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More