रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट संचालकों को HC से राहत, बंद करने की याचिका पर अब नहीं होगी सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट में स्काईस्केप, टेन 11, क्राउन 7, स्काई डैन और शैक किचन के संचालकों को बड़ी राहत मिली है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे समाप्त करने का अंतिम आदेश जारी किया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा- रिम्स के डॉक्टर को जल्द मिलेगी पदोन्नति
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा है कि जीबी की बैठक बुलाकर रिम्स के डॉक्टरो को जल्द ही प्रोन्नति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रोन्नति में विसंगतियां हुई है। इसे वह स्वीकार करते हैं। इसके लिए उन्होंने फाइल भी मंगाया है। अब जीबी की बैठक बुलाकर प्रोन्नति की प्रक्रिया पुरी की जाएगी।
कांके फायरिंग घटना मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम पंकज सिंह है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। दरअसल रांची के कांके थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जमीन और पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी।
रांची के बरियातू में फिर फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
राजधानी रांची से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बरियातू थानाक्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास गोलीबारी की खबर है। जनाकारी के अनुसार साहिल नामक युवक के हाथ में गोली लगी है।
आयुष्मान पोर्टल में हुए बदलाव से डायलिसिस मरीजों की बढ़ी परेशानी
राज्य के मरीजों को आयुष्मान भारत- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत डायलिसिस कराने में परेशानी हो रही है। आयुष्मान पोर्टल में बदलाव होने से राज्य के 10 हजार से ज्यादा गंभीर किडनी रोगियों की समय पर डायलिसिस नहीं हो पा रही।
छत्तीसगढ़ से 21 सदस्यीय मत्स्य कृषक दल पहुंचा झारखंड
छत्तीसगढ़ के जशपुर के मत्स्य कृषकों का 21 सदस्यीय दल रविवार को तीन दिवसीय झारखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को रांची पहुंचा। इस दल का नेतृत्व प्रभात शर्मा, मत्स्य विकास पदाधिकारी तथा उमेश पटोया कर रहै हैं। मत्स्य किसानों का यह दल झारखंड में हो रहे मत्स्य विकास कार्यक्रम एवं योजनाओं को देखकर काफी अभिभूत हुए।
रांची के लालपुर में बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा
रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे। बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है।
भारतीय टीम की जीत के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में हवन-यज्ञ
रांची। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए रविवार को रांची के पहाड़ी मंदिर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से हवन और महायज्ञ किया गया।
रांची के चुटिया से 5 साल की बेटी के साथ लापता हुई महिला, पुलिस कर रही तलाश
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में रहने वाली 18 वर्षीय मधु कुमारी अपनी 5 साल की बेटी के साथ बीते 3 मार्च से लापता हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद चुटिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, मधु कुमारी 3 मार्च की सुबह 6:30 बजे अपने घर से निकली थीं।
महिलाओं ने चलाई रांची-टोरी मेमू ट्रेन:महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की पहल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने अनूठी पहल की। आज रांची से टोरी तक चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के जिम्मे रही। इस ट्रेन के पायलट से लेकर टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं रहीं।