रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद रांची सदर CO मुंशी राम को HC से मिली जमानत
रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद तत्कालीन रांची सदर सीओ मुंशी राम को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी। इस संबंध में हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में मुंशी राम की जमानत पर सुनवाई हुई।
झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन पर FIR, बिना अनुमति राज्यपाल और सीएम की तस्वीर लगाने का आरोप
रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ्फा) के चेयरमैन ऋषि प्रकाश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। लालपुर थाना में कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात की ओर से यह प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है।
रांची के गुरुनानक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
राजधानी रांची के स्टेशन रोड इलाके में स्थित गुरुनानक अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद देर रात परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
संत जेवियर्स कॉलेज में 7 मार्च को आयोजित होगा स्टूडेंट्स फिल्म फेस्टिवल, जानिए क्यों है ये छात्रों के लिए खास
रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में आगामी 7 मार्च को स्टूडेंट्स फिल्म फेस्टिवल ‘सायनोश्योर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह फिल्म फेस्टिवल मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संत जेवियर्स कॉलेज के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के छात्र भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
रांची के मांडर में दर्दनाक हादसा, 16 माह की बच्ची को अज्ञात वाहन ने कुचला
रांची के मांडर थाना क्षेत्र की मुड़मा बस्ती में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 16 माह की मासूम बच्ची को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। घटना रविवार की की है। बच्ची के पिता विनय कुजूर ने बताया कि दोपहर के समय उनकी बेटी आरसी कुजूर अपने घर के बाहर खेल रही थी।
AJSU के मिलन समारोह में कई बुद्धिजीवियों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के समक्ष आज कई बुद्धिजीवियों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज डॉ रोहित कुमार महतो (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), विभोर नागद्वार (MBA, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), इंजीनियर राकेश टुडू, इंजीनियर कृष्ण मुरारी बेदिया, पवन कुमार, बुलंद बेदिया, मनोज बेदिया तथा कई अन्य बुद्धिजीवी आजसू परिवार का हिस्सा बने।
राहुल मुर्मू बने झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, रोहित और महताब को भी मिली जिम्मेवारी
झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार की देर रात संपन्न हो गया। 28 फरवरी को हुए इस चुनाव में 1056 मतदाताओं में से 996 ने अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर रोहित रजक और महताब आलम, महामंत्री पद पर संजीव कुमार, संयुक्त सचिव पद पर राकेश कुमार पांडे और संतोष महतो
होटवार जेल से भागा उम्र कैद की सजा काट रहा कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक कैदी के फरार होने की घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह जब जेल में कैदियों की गिनती हुई, तब प्रशासन को पता चला कि समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल से भाग चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विधानसभा ने पारित किया 5,508 करोड़ का तीसरा अनुपूरक बजट
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद 5,508 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया। वित्तमंत्री राधाकृष्णी किशोर ने कटौती प्रस्ताव को लेकर कहा कि उन्हें आशा थी की अनुपूरक बजट पर विपक्षी सदस्यों की ओर से सरकार को सुझाव दिया जाएगा, लेकिन विपक्ष ने वित्तीय मामलों पर कम बल्कि राजनीतिक मुद्दे ज्यादा उठाए। विपक्ष की यह बात सही नहीं है कि सदन में मूल
हेमन्त सोरेन ने राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर लाखों कर्मियों को दी बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ कर लाखों कर्मियों को एक बड़ी सौगात दी। झारखंड विधानसभा सभागार में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल कर राज्य कर्मियों को सेवा निवृत्ति के बाद भी आर्थिक संबल देने का काम किया है, उसी तरह राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से कर्मियों के समुचित इलाज का पूरा खर्च वहन की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है।