रांची के बिरसा जू में चार ऑस्ट्रेलियन एमू और एक मगरमच्छ की मौत से हड़कंप
रांची के भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में चार ऑस्ट्रेलियन एमू और एक मगरमच्छ की मौत से हड़कंप मच गया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है।
BJP का बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित, प्रदीप वर्मा ने कहा- भारत तीसरा सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा
भाजपा रांची जिला ग्रामीण ने सिल्ली स्थित धर्मशाला में बजट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉक्टर प्रदीप वर्मा उपस्थित थे।
रांची के शर्मा टावर मार्केट में लगी भीषण आग
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक के शर्मा मार्केट (टावर) परिसर में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। मार्केट के ऊपर वाले तल्ले में भीषण आग लगी है, जो नीचे तक फैल रही है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
रांची-रामगढ़ समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश
झारखंड की राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो और जामताड़ा में आज सुबह-सुबह बारिश हुई। वही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। आगामी 22 फरवरी तक राज्य के कई हिस्सों में ऐसे ही मौसम का पूर्वानुमान है। वहीं, गुरुवार को रांची, बोकारो, रामगढ़ और पलामू आदि इलाके में बादल गरज सकते हैं
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार रांची जिला के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने पेयजल, स्वच्छता, राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार, झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, कृषि पशुपालन और सहकारिता, उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग तथा नगर विकास विभाग की ओर से जिले में किये गये कार्यों की समीक्षा की।
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर लगा बैन
झारखंड में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर बैन लग गया है। गुटखा बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना
नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया गया नियुक्ति पत्र
माननीय मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जा रही हैं । इसी क्रम में नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग झारखंड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बिल्डिंग
2540 निराश्रित प्रभुजी एवं उनकी सेवादार साथियों के बीच अन्नपूर्णा सेवा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया
परमहंस डा० संत शिरोमणी श्री श्री 108 स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य मे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान मे विगत 1 वर्ष से चल रहे पीडित मानव सेवा के
अबुआ अधिकार मंच ने राज्यपाल से आग्रह किया है कि JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति अविलंब की जाए
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष पद की छह महीने से लंबित नियुक्ति को लेकर झारखंड के लाखों युवा हताश और निराश हैं। इसी मुद्दे को लेकर अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर इस गंभीर विषय पर हस्तक्षेप करने का अनुरोध
सदर अस्पताल में एक नवजात शिशु की चोरी
कांके प्रखंड के पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओखर गाढ़ा निवासी उमेश बेदिया की पत्नी सबिता देवी ने सोमवार रात 8 बजे रांची के सदर अस्पताल में एक नवजात