रिम्स को मिलेगी बड़ी राहत: 2026 में 300+ पदों पर बहाली, 145 डॉक्टर और 144 नर्स होंगी नियुक्त
रांची स्थित रिम्स (RIMS) में लंबे समय से चली आ रही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की कमी अब जल्द दूर होने की उम्मीद है। वर्ष 2026 में रिम्स में फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ और थर्ड-फोर्थ ग्रेड कर्मियों के 300 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रांची में अवैध हथियार गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 110 जिंदा कारतूस समेत पिस्टल-रिवॉल्वर बरामद
राजधानी रांची में पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और सप्लाई से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए गए हैं
धुर्वा से लापता अंश-अंशिका की तलाश तेज, सुराग देने पर इनाम बढ़कर ₹2 लाख
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका की तलाश में पुलिस प्रशासन ने जांच और तेज कर दी है।
छात्रवृत्ति को लेकर NSUI का जन आक्रोश मार्च, केंद्र सरकार पर फंड रोकने का आरोप
झारखंड में पिछले करीब दो वर्षों से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिलने का मुद्दा लगातार गंभीर होता जा रहा है। छात्रवृत्ति की मांग को लेकर अब आंदोलन सड़क पर उतर आया है। इसी क्रम में शनिवार को NSUI छात्र संगठन ने केंद्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोश मार्च निकाला।
रांची में गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा, मोरहाबादी मैदान में भव्य आयोजन की तैयारी
रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में 10 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
रांची में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार, 8 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
राजधानी रांची में बाइक चोरी और अन्य अवैध गतिविधियों में सक्रिय एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।
जमीन घोटाला केस में IAS विनय चौबे को झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने नियमित जमानत याचिका की खारिज
रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग के तत्कालीन उपायुक्त और निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को बड़ा झटका दिया है। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सरकारी और प्रतिबंधित जमीनों के कथित अवैध हस्तांतरण से जुड़े मामले में उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
IAS विनय चौबे केस में नया खुलासा, साले से जुड़े संदिग्ध लेनदेन और संपत्ति निवेश उजागर
रांची में IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले की जांच के दौरान एक नया व्यापारिक और वित्तीय संबंध सामने आया है। जांच एजेंसियों को चौबे के साले से जुड़े संदिग्ध लेनदेन और संपत्ति सौदों के सबूत मिले हैं।
ममता बनर्जी पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले-जांच एजेंसियों को रोकना लोकतंत्र के लिए खतरनाक
रांची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है।
झारखंड कैबिनेट बैठक: पुलिस सुरक्षा, सड़क और विश्वविद्यालयों में सुधार के बड़े निर्णय, 134 करोड़ से सभी थानों में CCTV
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 9 जनवरी 2026 को झारखंड मंत्रालय, रांची में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।