झारखंड में कुहासे का कहर, लो विजिबिलिटी से रांची एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, 13 फ्लाइटें लेट
झारखंड में घने कुहासे का असर हवाई और रेल यातायात पर साफ नजर आ रहा है. रविवार को लो विजिबिलिटी के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ. सुबह निर्धारित समय पर आने-जाने वाली
झारखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, रांची में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा 7.8 डिग्री तक गिरा
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं हैं. रविवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,
रांची रेलवे स्टेशन पर तीन माह का नवजात बरामद, आरपीएफ की सतर्कता से बची मासूम की जान
रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता और रेल पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण सामने आया है।
रांची में जमीन कारोबारी के घर सात राउंड फायरिंग, रंगदारी से जुड़ा मामला
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से फायरिंग की एक बड़ी घटना सामने आई है।
वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन 28 दिसंबर को रांची से दिल्ली के लिए रवाना, युवाओं में देशभक्ति का संदेश
महान जनजातीय नायक धरती आबा वीर बिरसा मुंडा को सम्मान और श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रांची से नई दिल्ली के लिए 28 दिसंबर 2025 को रवाना होगी। इस साइक्लोथॉन का आयोजन एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, एकता और साहस की भावना को मजबूत करना है।
झारखंड में उद्योग को मिलेगा नया संबल, सीएम हेमन्त सोरेन से चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास, नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
सीएम हेमन्त सोरेन से मिले PVNL अधिकारी, 800 मेगावाट यूनिट पर जताया आभार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के शीर्ष अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पीवीएनएल के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अशोक कुमार सहगल, मानव संसाधन प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र उपस्थित रहे।
झारखंड में बिगड़ा मौसम, 14 जिलों में घना कोहरा और शीतलहरी का येलो अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और दक्षिण-पूर्व से आ रही नम हवाओं के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के 14 जिलों में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा
स्कूटी एक्सचेंज की लापरवाही पड़ी भारी, 17 महीनों में 19 ट्रैफिक चालान कटे
रांची। राजधानी रांची में स्कूटी एक्सचेंज के दौरान नाम ट्रांसफर नहीं होने की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोकर के हैदर अली रोड स्थित न्यू कॉलोनी रोड नंबर-11 निवासी राकेश कुमार झा ने 12 जुलाई 2021 को कोकर स्थित होरिजन होंडा शोरूम से अपनी पुरानी स्कूटी एक्सचेंज कर नई स्कूटी खरीदी थी।
वीबी-जी राम जी विधेयक 2025 पर सुखदेव भगत का तीखा हमला, बोले-गांधी का नाम हटाकर किया गया अपमान
संसद से ‘विकसित भारत–जी राम जी विधेयक, 2025’ पारित होने के बाद कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। झारखंड के लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इस विधेयक को लेकर भाजपा और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला।