गोवा नाइटक्लब हादसा: 25 की मौत में झारखंड के तीन युवा भी शामिल, पहचान मुश्किल,परिजनों में कोहराम
गोवा के उत्तरी अरपोरा स्थित लोकप्रिय नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में शनिवार देर रात लगी भीषण आग ने भारी जनहानि को जन्म दिया है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई, जिसमें झारखंड के तीन युवा भी शामिल थे। घटना के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज के शवगृह के बाहर परिजनों की व्याकुल भीड़ जमा रही। कई शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। झारखंड और असम से पहुंचे मजदूर परिवारों ने बताया कि उनके परिजन क्लब में सहायक और रसोई कर्मचारी के तौर पर काम करते थे।
रांची: मां दुर्गा मंदिर से आभूषण चोरी, प्रणाम कर निकला चोर; पूरी वारदात CCTV में कैद
रांची | रांची के दलादली ओपी क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा मंदिर में चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बीती रात एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ और आभूषण चोरी करने से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करता हुआ दिखाई दिया। आश्चर्यजनक रूप से पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
सेट, सेल, रांची में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र समारोह संपन्न हुआ
आज सेट, सेल, इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र इवेंट संपन्न हुआ। इस इवेंट की अध्यक्षता श्री श्रवण कुमार वर्मा, कार्यपालक निदेशक, सेट ने की और इसमें 25 से ज़्यादा प्रिंट मीडिया के लोग शामिल हुए।
रांची में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से गहनों से भरा बैग चोरी, पुलिस जांच में जुटी
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोंदलीपोखर में रुचि ज्वेलर्स से शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो अपराधी गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले जेएसएससी-सीजीएल के सफल अभ्यर्थी, दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने आवास पर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुलाक़ात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर रांची में श्रद्धांजलि समारोह
भारत के प्रथम राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर रांची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की जंग—न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
झारखंड | एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई अब और तेज होने वाली है। अखिल भारतीय झारखंड कांग्रेस विभाग की अध्यक्षा केशव महतो कमलेश और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक तब तक जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
रांची में युवक की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, सुखदेव नगर थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित
रांची : जिले के सुखदेव नगर थाना प्रभारी और थाना के मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. शादी से पहले एक युवक के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद थाना पर लगे आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है.
रांची CID ने अपराधी राहुल सिंह पर ब्लू कॉर्नर नोटिस का प्रस्ताव भेजा
रांची की CID ने अमन साव गिरोह से जुड़े कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है।
कोहली का शतक और मैदान में हड़कंप! पैरों में गिरने वाला फैन हुआ गिरफ्तार?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 17 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच में जहां विराट कोहली के शतक ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को रोमांचित किया, वहीं एक ऐसी घटना भी हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया—एक फैन मैदान में दौड़ते हुए पहुंचा और सीधे विराट कोहली के पैरों में गिर गया।