मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले जेएसएससी-सीजीएल के सफल अभ्यर्थी, दी शुभकामनाएँ

NEWS SAGA DESK

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने आवास पर जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से मुलाक़ात की और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को जेएसएससी सीजीएल के कथित पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद राज्यभर के अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। निर्णय आने के तुरंत बाद रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में उम्मीदवार जुटे और मिठाइयाँ बाँटकर तथा ढोल–नगाड़ों के साथ खुशी का इज़हार किया। इसी उमंग के बीच आज मुख्यमंत्री ने सफल अभ्यर्थियों से भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More News

Read More