झारखंड स्थापना दिवस की तैयारी तेज़, रजत जयंती वर्ष को भव्य रूप देने की तैयारी में राज्य सरकार
रांची | झारखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है और राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 15 नवम्बर को मनाए जाने वाले राज्य स्थापना दिवस को ‘रजत जयंती वर्ष’ के रूप में भव्य आयोजन के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।
सीसीएल मुख्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव वर्ष का भव्य उत्सव
रांची | सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय, रांची में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “जनजातीय गौरव वर्ष-2025” के तहत बुधवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन 1 जनवरी से 15 नवम्बर तक मनाए जा रहे जनजातीय गौरव वर्ष की श्रृंखला का प्रमुख हिस्सा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
बैंक ऑफ़ इंडिया ने रांची के प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ किया वेतन खाता सुविधा समझौता
रांची | बैंक ऑफ़ इंडिया ने रांची के अग्रणी कॉरपोरेट्स — राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्रा. लि., अनिंदिता स्टील लि., बीपीसी इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्रा. लि., क्लासिक एंजीकॉन प्रा. लि. एवं रामगढ़ स्पंज आयरन प्रा. लि. — के साथ उनके कर्मचारियों के लिए वेतन खाता सुविधा प्रदान करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
राज्य स्थापना दिवस 2025 पर विश्वविद्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
रांची | झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 के अवसर पर राज्य के विभिन्न राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों में 11 से 14 नवम्बर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 11 से 13 नवम्बर 2025 तक विश्वविद्यालय परिसरों में चित्रकला, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण, पोस्टर प्रस्तुति और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
फर्जी ईडी अधिकारी बनकर 10 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग नोएडा से गिरफ्तार, रांची पुलिस की बड़ी सफलता
रांची : राजधानी रांची की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उस ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर रांची की महिला डॉक्टर से 10 लाख रुपये की ठगी की थी।
झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर निकली साइक्लोथॉन, मोरहाबादी से उलिहातू तक पहुंचेगी रैली
रांची: झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्यभर में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट, दो आईपीएस अफसरों ने संभाली सड़कों की कमान
रांची: दिल्ली में हुए आतंकी हमले और झारखंड स्थापना दिवस को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
झारखंड स्थापना दिवस का आगाज आज से : रजत जयंती वर्ष में मोरहाबादी मैदान बनेगा जश्न का केंद्र
रांची। झारखंड आज से अपने स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष का जश्न मनाना शुरू कर रहा है। राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए राजधानी रांची में 11 से 16 नवंबर तक भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
बरोरा एरिया वन में जीएम और जनता मजदूर संघ की वार्ता, 37 सूत्री मांगों पर चर्चा — श्रमिकों की समस्याओं पर प्रबंधन से जताई नाराजगी
बाघमारा | श्रमिकों के लंबित समस्याओं की मांग को लेकर मंगलवार को जनता मजदूर संघ के साथ जीएम की वार्ता बरोरा एरिया वन के क्षेत्रीय कार्यालय हुई. 37 सूत्री मांगों पर क्रियावान नहीं होने पर संघ ने प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई.
बाघमारा में कुष्ठ रोगी खोज अभियान की शुरुआत, डोर-टू-डोर जाकर सहिया दल करेंगे पहचान और जागरूकता अभियान
बाघमारा | सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ के नेतृत्व में प्रभात फैरी निकाल कर कुष्ठ रोगी खोज अभियान की शुरुआत किया गया. यह अभियान 10 नवंबर से शुरू होकर 26 नवम्बर तक कुल 14 दिनों तक पूरे प्रखंड में चलेगा.इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्री नाथ ने बताया की कुष्ठ की जन्म का न तो पाप है और न ही अभिशाप है.