5.3 किलो गांजा तस्करी मामले में दोषी को पांच वर्ष की सजा
मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में दोषी पाए गए कुंदन कुमार को अदालत ने पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
हेमंत सोरेन कैबिनेट के 24 महत्वपूर्ण फैसले, नामकुम-डोरंडा फोरलेन से लेकर अमानत बराज योजना को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री Hemant Soren की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास, प्रशासन, खनन, सिंचाई, वन, सूचना प्रौद्योगिकी और कर्मचारी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में कुल 24 अहम निर्णय लिए गए।
झारखंड में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश; रांची में जलजमाव, अगले पांच दिन वर्षा के आसार
झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोडरमा के तिलैया में सर्वाधिक 46.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा लातेहार के चंदवा में 45.2 मिमी और रांची के कांके में 42.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकार अभियानों पर मंथन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसरोकार अभियानों और पार्टी की भविष्य की कार्ययोजना को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
रांची एयरपोर्ट पर मनाया गया यात्री सुविधा दिवस, यात्रियों का तिलक और पौधे देकर हुआ स्वागत
देशभर के हवाई अड्डों पर मनाए जा रहे यात्री सुविधा दिवस के तहत रांची एयरपोर्ट पर भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘करण-अर्जुन’ मिस्ट्री का खुलासा, समुद्र देखने पुरी पहुंचे थे बच्चे, एक बरामद, दो फिर फरार
रांची से लापता जुड़वां भाइयों करण और अर्जुन के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि बच्चे समुद्र देखने पुरी चले गए थे। अर्जुन बरामद हो गया है, जबकि करण और उनका साथी शिवा अभी फरार हैं।
खूंटी में दो पोतों ने की दादी की हत्या, शव बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंका
खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खटखुरा पंचायत के बंगुरकेला गांव में दो पोतों ने कथित रूप से अपनी 68 वर्षीय दादी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर कोयल नदी किनारे फेंक दिया। घटना का खुलासा तीन दिन बाद तब हुआ, जब ग्रामीणों को दुर्गंध आने पर शव मिला।
रांची के लापता जुड़वां भाई करण-अर्जुन का 14 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस ने बढ़ाया इनाम
रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय जुड़वां भाई करण और अर्जुन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
Deepika Pandey Singh ने ‘अपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में महिलाओं की उद्यमिता और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
रांची के मारवाड़ी भवन में आयोजित ‘अपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में मंत्री Deepika Pandey Singh ने महिलाओं की उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही हैं।
रांची के गर्ल्स लॉज में करंट लगने से छात्रा की मौत
राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहार कोचा के ‘आयशा गर्ल्स लॉज’ में करंट लगने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। करंट का तेज झटका लगने के बाद छात्रा छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।