इलाज के दौरान वाशरी कर्मी की मौत पुत्र को मिला नियोजन
बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी में टंडेल जमादार के रूप में कार्यरत शिव शंकर सिंह की मौत इलाज के दौरान विवेकानंदन अस्पताल में हो गयी। कर्मी के मृत्यु के उपरांत मृतक के परिजन और श्रमिक संगठनों ने शुक्रवार को आश्रित को नियोजन व मुआवजा देने की मांग को लेकर वाशरी पीओ कार्यालय के समक्ष शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
सन्नी राम का शव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन
बाघमारा | दामोदर नदी में नहाने गये सन्नी राम का शव दूसरे दिन गुरुवार को गौतखोर ने नदी से निकाल लिया है। मालूम हो की कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास पांच दोस्त नहाने के लिए तेलमोच्चो दामोदर नदी गया हुआ था। नाहने के दौरान सभी नदी के तेज बहाव में बह गये थे।
प्रसूता की मौत पर बवाल: बाघमारा के अनवित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में हंगामा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज कराई
बाघमारा | जमुआटांड हरिना हीरक रोड स्थित अनवित हेल्थ केयर हॉस्पिटल में प्रसूता की हुई मौत के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के आलोक में बाघमारा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
दामोदर नदी नाहने गए पांच दोस्तों में दो लापता | खोजबीन जारी
बाघमारा | तेलमोच्चो दामोदर नदी नाहने गये पांच दोस्तों में सुमित और सन्नी नदी के बहाव में लापता हो गया है. बताया जाता है की कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास सुमित और सन्नी, अन्य तीन दोस्तों के साथ नाहने के लिए तेलमोच्चो दामोदर नदी गया था. नदी में पानी की तेज बहाव से सुमित और सन्नी लापता हो गया. हो हल्ला के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गया.
बंद घरों में चोरी, चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस परेशान
बाघमारा | पहले तों चोर रात के अंधेरे में बंद घरों को अपना निशान बनाया करते थे। लेकिन अब वह दीन – दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।
पुलिस के हत्थे चढ़ा विश्वजीत उर्फ विशु चक्रवर्ती – देसी पिस्टल-दो जिंदा गोली बरामद
बाघमारा | बाघमारा थाना क्षेत्र के बरोरा क्षेत्रीय कार्यालय के समीप अगस्त माह में मंदरा के मुखिया पति शंकर बेलदार को गोली मारने से जुड़े मामले के नामजद आरोपी विश्वजीत चक्रवर्ती उर्फ विशु (तेलोटांड़) को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था.
बीसीसीएल कर्मचारी अंतु कुमार नोनिया की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने मुआवजे और नौकरी की मांग पर किया प्रदर्शन — प्रबंधन ने पत्नी को दी प्रोविजनल नियुक्ति
बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के एबीओसीपी कार्यालय में क्लर्क पद में कार्यरत 42 वर्षीय अंतु कुमार नोनिया की मौत रविवार को देर रात अशर्फी अस्पताल में हो गयी। वह बरोरा का रहने वाला था उनके दो पुत्री और एक पुत्र है। बताया जाता है की 26 सितंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनका तबियत खराब हो गया था।
झारखंड की कृषि मंत्री ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, बीडीओ और सीओ सहित कई कर्मी अनुपस्थित
रांची | झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
रांची एसएसपी ने विभिन्न इलाकों का किया औचक निरीक्षण, दो थाना प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन रविवार की देर रात राजधानी की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण करने अचानक सड़कों पर निकले। एसएसपी के औचक निरीक्षण की खबर किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मी को नहीं थी। निरीक्षण के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ओरमांझी और पिठोरिया के थाना प्रभारियों से एसएसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है।
कतरास में जमीन धंसने से घर में दरारें, लोगों में दहशत; बीसीसीएल अधिकारियों ने किया निरीक्षण, जांच की मांग तेज
बाघमारा | बीसीसीएल एरिया 3 अंतर्गत कतरास छताबाद स्थित अटल क्लीनिक के समीप शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक घर में अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन और दीवारों में दरार आ गई। इस अप्रत्याशित घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घर के अंदर मौजूद लोगों को किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है, लेकिन भय के कारण सभी लोग घर से बाहर निकल आए। आस-पास के अन्य घरों में भी लोग भय के कारण सतर्क हैं।