इलाज के दौरान वाशरी कर्मी की मौत पुत्र को मिला नियोजन

News Saga Desk

बाघमारा | बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के मधुबन कोल वाशरी में टंडेल जमादार के रूप में कार्यरत शिव शंकर सिंह की मौत इलाज के दौरान विवेकानंदन अस्पताल में हो गयी। कर्मी के मृत्यु के उपरांत मृतक के परिजन और श्रमिक संगठनों ने शुक्रवार को आश्रित को नियोजन व मुआवजा देने की मांग को लेकर वाशरी पीओ कार्यालय के समक्ष शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिसके कारण वाशरी संचालन बंद हो गया। जानकारी के अनुसार शिव शंकर सिंह 11 अक्टूबर को ड्यूटी समाप्त कर दुगदा स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन द्वारा पहले उन्हें डुमरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद रेफर कर दिया। धनबाद में जब उनकी स्वस्थ्य पर कुछ सुधार नहीं हुआ। धनबाद हॉस्पिटल से उन्हें दुर्गापुर विवेकानंदन अस्पताल ले जाने पर 6 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजन व यूनियन प्रतिनिधियों का आरोप था कि समय पर उचित उपचार और स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से कर्मी की जान गई। विरोध को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन ने परिजन व यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। जिसमें प्रबंधन द्वारा मृतक के पुत्र अखिलेश कुमार सिंह को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया।

जिसके बाद वाशरी संचालन सामान्य रूप से बहाल हो गया। वार्ता में पीओ राजेश कुमार, कार्मिक प्रबंधन अजय सिंह, यूनियन की ओर से सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा, तुलसी साव, अजय सिंह, धनंजय महतो, गंगासागर राय, सीताराम कर्मकार, सौरभ सुमन, बीके बनर्जी, इंद्रासन यादव, परमेश्वर भुइया, अजय कुमार, रंजीत महतो, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Read More News

BREAKING: बेगूसराय में युवती से दरिंदगी का आरोप, अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में युवती के अपहरण, कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का...

Read More