रांची में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से पुलिस का सामना, चली गोली, दो बदमाशों ने भागने की कोशिश की, दो घायल, पकड़े गए
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के रातू इलाके में आज सुबह पुलिस का सामना कुख्यात राहुल दुबे गिरोह से हुआ। बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गिरोह के दो सदस्यों ने भागने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने पीछाकर दबोच लिया। गोलीबारी में गिरोह के दो बदमाश घायल हो गए।
स्वस्थ मानसिकता के लिए सकारात्मक जीवनशैली जरूरी : आयुष
रांची | लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकानक ग्रेटर और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज सभागार में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला का उद्घाटन
रांची | मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं।
माकपा राज्य सचिव सहित चार नेताओं ने किया देहदान
रांची | माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव सहित अन्य तीन पार्टी के नेताओं सचिवमंडल सदस्य समीर दास, राज्य कमिटी सदस्य अमल पांडेय और विरेंद्र कुमार ने चिकित्सीय और मेडिकल छात्रों के शोध के लिए मृत्यु के बाद देहदान करने प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की।
रांची के जैप-1 मैदान में 16 अक्टूबर से लगेगा इप्सोवा का दिवाली मेला
रांची | इंडियन पुलिस सर्विस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (इप्सोवा) इस वर्ष अपने 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य दिवाली मेले का आयोजन कर रही है। यह मेला रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा । यह मेला उत्सव, संस्कृति और रंगों का संगम होगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षियों के परिजनों को दी सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की और दोनों परिवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 10 लाख-1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। सम्मान राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में जमा की गई।
बिहार चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश
रांची | बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक अभियान डॉ. माइकल राज ने इस संबंध में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी लिखा है।
रांची में 12 अक्टूबर को विकसित भारत-2047 मैराथन का आयोजन
रांची | झारखंड की राजधानी रांची में “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” अभियान के तहत विकसित भारत-2047 मैराथन का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें 25 हजार के अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। देश के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
राजग नेताओं ने रांची में बैठक कर घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की बनाई रणनीति
रांची | रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) घटक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें आगामी 11 नवंबर को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में राजग की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुंदाग मंदिर में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव
रांची | पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मंगलवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से शरद पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा।