पुंदाग मंदिर में धूमधाम से मना शरद पूर्णिमा महोत्सव
रांची | पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में मंगलवार को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से शरद पूर्णिमा महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा।
रांची के सदर अस्पताल में पहली बार बाईं ओर के गॉलब्लैडर का सफल ऑपरेशन
रांची | रांची के सदर अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर चिकित्सा इतिहास में नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार ऐसे मरीज का ऑपरेशन किया गया, जिसके शरीर के सभी प्रमुख अंग अपनी सामान्य स्थिति से उल्टी दिशा में थे। चिकित्सा विज्ञान में इसे ‘कंप्लीट साइटस इनवर्सस’ कहा जाता है। यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति है, जो लगभग 10 हजार से 20 हजार मरीजों में से किसी एक में पाई जाती है।
रांची जा रही बस पलटी, 11 यात्री घायल
कोडरमा | जिले के सतगावां थाना अंतर्गत अंगार मोड़ के समीप सोमवार सुबह एक बस पलट गई, जिससे उसपर सवार 11 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सतगावां से रांची जाने वाली सागर नामक बस प्रतिदिन सतगावां से रांची जाती है। सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे जैसे ही सतगांवां थाना क्षेत्र के अंगार मोड़ के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार 11 लोग घायल हो गए।
रांची के पंजाबी भवन में आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज
रांची | रांची स्थित पंजाबी भवन में भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के की ओर से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गयी।
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का दो दिवसीय सृजन स्पार्कल दिवाली मेला छह से, सांसद करेंगी उद्घाटन
रांची | अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सृजन शाखा की ओर से दीपावली के उपलक्ष्य में छह और सात अक्टूबर को अग्रसेन भवन में सृजन स्पार्कल दिवाली मेला लगाया जा रहा है। अग्रसेन भवन में शाखा अध्यक्ष नेहा सरावगी, सचिव रीता मोदी, कोषाध्यक्ष निधी शर्राफ ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।
मारवाड़ी युवा मंच और जागृति महिला शाखा ने वॉकथॉन का किया आयोजन
रांची | मारवाड़ी युवा मंच, रांची दक्षिण शाखा और जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को वॉकथॉन कार्यक्रम का आयोजन हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्क तक किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पार्क के पास आमजनों के रक्तचाप, मधुमेह और वजन की निशुल्क जांच की गयी।
बाबूलाल मरांडी ने दाखिल खारिज के लंबित मामलों को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमीन के लंबित म्यूटेशन (दाखिल खारिज) को
रांची में तुपुदाना नेपाली कॉलोनी के मुहाने पर गंदगी का अंबार,स्थानीय लोगों ने प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना के नेपाली कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। वहां की टूटी-फूटी सड़कें और सड़ांध मारती गंदगी स्थानीय प्रशासन की
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में पंखे से लटका मिला छात्रा का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रांची | रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया में एक छात्रा का शव उसके कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला।मकान मालिक सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जगन्नाथपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाबूलाल मरांडी ने सीआईडी की गतिविधियों पर खड़े किये सवाल, मुख्यमंत्री हेमंत पर भी साधा निशाना
झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की