झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी
रांची | झारखंड के विभिन्न में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है।
बच्चों का निवाला छीन रही है हेमंत सरकार: राफिया नाज़
रांची | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में बच्चों के पोषण को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता राफिया नाज़ ने राज्य सरकार से आंगनबाड़ी पोषण आहार की राशि बढ़ाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समय पर भुगतान करने और कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनके लिए विशेष पोषण योजनाएं लागू करने की मांग की है।
धुर्वा के रामलीला मैदान में एक अक्टूबर तक होगी रामलीला
रांची | रांची के धुर्वा में सेक्टर-दो स्थित दिल्ली कैंटीन के पास रामलीला सांस्कृतिक समिति की ओर से 22 सितंबर से लेकर एक अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को समिति की ओर से दी गई।
“बिल्डर की हत्या में दामाद-समधी और शूटर को उम्रकैद, 3 साल पहले हुई थी हत्या”
राजधानी रांची के चर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में लगभग तीन साल आज सजा सुनाई गई। अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने आरोपी डबलू कुजूर, उसके पुत्र राहुल कुजूर और शूटर काविस अदनान को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
रांची | रांची के चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड के तीन दोषियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सोमवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त आनंद प्रकाश की अदालत ने यह सजा सुनाई है।
“रांची में नकाबपोश अपराधियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग, हवलदार घायल”
रांची में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग की गई। घटना खलारी थाना क्षेत्र के बमने पंचायत स्थित निर्मल महतो चौक पर हुई। इस घटना में हवलदार राम शरिक शर्मा के पैर में गोली लगी है।
दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को वेतन दे एचईसी प्रबंधन : शनि सिंह
रांची | रांची में स्थित हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) श्रमिक संघ के अध्यक्ष शनि सिंह ने प्रबंधन से दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान की मांग की है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एचईसी का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष उठाने की मांग भी की।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के संरक्षण में हो रहा टेंडर घोटाला: अजय साह
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर ठेका घोटाला करवाने और धर्म के नाम पर खुलेआम पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
पहले भर्ती, फिर सृजन, नहीं तो ब्लैकआउट करेंगे विद्युत कर्मी : अजय राय
रांची | झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में रविवार को राज्यस्तरीय बैठक प्रेस क्लब, रांची में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से साल 2025-27 के लिए नई कार्यसमिति का गठन हुआ।