गुरुद्वारा का दान पेटी तोड़कर 45 हजार की चोरी
पूर्वी सिंहभूम | परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार रात चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग 40 से 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों और सिख समुदाय में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
रांची में महिला ने अपने दो बच्चों संग की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
रांची | रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लटमा स्थित नागेश्वर इन्क्लेव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। मामला रविवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जगन्नाथपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
श्रावण माह के अंतिम रविवार को बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
खूंटी | पवित्र श्रावण माह के अंतिम रविवार को खूंटी जिले के सुप्रसिद्ध बाबा आम्रेश्वर धाम सहित सभी शिवालयों में तड़के साढ़े तीन बजे से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा आम्रेश्वर धाम में तो भक्तों को ऐसा सैलाब उमड़ा कि लोगों को पूजन के लिए घंटो कतार में इंतजार करना पउ़ा।
बिल्डिंग में लगी आग, दो दुकान जले
रांची | राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास रविवार को एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में दो स्टेशनरी की दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
पूर्वी सिंहभूम | साकची थाना क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने पार्किंग में खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर नकद 50 हजार रुपये और कई कीमती सामान की चोरी कर ली।
रांची: ट्रेन से गिरने से युवक की दर्दनाक मौत
मुरी-रांची रेलखंड के मुरी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह घटना लगाम रेल फाटक के पास हुई, जब हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन रात 10:40 बजे मुरी आउटर के पोल संख्या 353/28 के पास पहुंची।
रांची में ज़मीन घोटाले का सिलसिला जारी, कांके रिज़ॉर्ट मालिक समेत 10 पर CID ने दर्ज की FIR
ईडी के बाद अब झारखंड पुलिस की सीआइडी ने भी कांके में जमीन घोटाला मामले की जांच तेज कर दी है। सीआइडी ने 30 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर कांके रिजार्ट के मालिक ब्रजेश कुमार सिंह, जमीन माफिया कमलेश सिंह, राजेश लिंडा, उमेश टोप्पो, शंकर कुजूर सहित दस को नामजद आरोपित बनाया है।
नामकुम रेलवे क्रॉसिंग के पास खलासी का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची के नामकुम में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान हदीस अंसारी रूप में की गई है जो कि पलामू जिले के तरहसी का निवासी था। बताया जा रहा है कि हदीस अंसारी रांची में रहकर श्री साईं बस में खलासी का काम करता था।
रांची सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश से लोगों की बढ़ी परेशानी
राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश होने से लोगों को अपनी दिनचर्या में परेशानी हुई, जबकि स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
रांची: आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आयेंगी, उनके स्वागत में परोसे जायेंगे पखाल, साजना साग व आलू भर्ता
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड आएंगी। राष्ट्रपति 12:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वो एयरपोर्ट से सीधे देवघर एम्स जाएंगी। वहां एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।