केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के नेतृत्व में साइक्लोथॉन के साथ शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से रविवार को सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ हुआ। हजारों युवाओं और खेल प्रेमियों की भागीदारी के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत साइक्लोथॉन से हुई। आयोजन का नेतृत्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने किया।
धूमधाम से मना श्री श्याम मंदिर का 171वां श्री श्याम भंडारा, सैकड़ों भक्त हुए शामिल
रांची | रांची के हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 171वां श्री श्याम भंडारा धूमधाम से आयोजित हुआ। श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना से हुई और इसके बाद मंदिर में भोग अर्पित कर महाप्रसाद वितरण किया गया।
विजयादशमी उत्सव में शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन को दशहरा कमेटी ने दिया आमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी, मोरहाबादी तथा श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
स्वच्छता ही सेवा 2025: रांची डाक मंडल ने निकाली रैली, दिया “स्वच्छ डाकघर–स्वच्छ भारत” का संदेश
स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत रांची डाक मंडल द्वारा रविवार को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, संचार मंत्रालय एवं डाक विभाग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 (15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025) का हिस्सा है।
रांची में सेटेलाइट कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल ‘त्रिलोक’ थीम पर आधारित होगा
रांची | झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर है। पूजा समितियां पूजा पंडालों का निर्माण तेजी से कर रही हैं। इसी क्रम में बिरसा चौक स्थित सेटेलाइट कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष ‘त्रिलोक’ थीम पर आधारित पंडाल का निर्माण करवा रही है।
सीबीआई से सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कराकर युवाओं को न्याय दिलाए हेमंत सरकार : बाबूलाल
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में हुई बड़े पैमाने पर धांधली, पेपर लीक की जांच केंद्रीय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग दोहराई है।
रांची के ओरमांझी स्थित केमिकल फैक्टरी में लगी आग से भारी नुकसान
रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखे ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।
सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
रांची | दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान, रांची शाखा की ओर से सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च– 2025 की शाखा स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
रांची में तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो का हुआ शुभारंभ
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।
रांची में युवक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया
रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टोनको तालाब के पास एक युवक की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।