अग्रवाल फुटसल लीग टूर्नामेंट में एमवायएम सुपरस्टार्स बना विजेता
रांची | अग्रवाल युवा सभा, रांची की ओर से ए-स्क्वायर क्लब, कांके रोड में अग्रवाल फुटसल लीग सीजन-2 टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें आठ टीमों के 56 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 12 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया।
गुवा गोलीकांड की 45वीं बरसी पर बलिदानियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि
पश्चिमी सिंहभूम | गुवा गोलीकांड की 45वीं बरसी पर पश्चिमी सिंहभूम के गुवा बाजार स्थित बलिदान (शहीद ) स्थल पर बलिदानियों को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य भाजपा नेता ने श्रद्धांजलि दी।
डीएमएफटी फंड घोटाले के सरगना हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल
रांची | झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी ) फंड घोटाले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। मरांडी सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
नेत्रदान महादान : राधाकृष्ण किशोर
रांची | झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब एवं कश्यप मेमोरियल आई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन का आयोजन हुआ। संत जेवियर्स कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय नेत्रदान के 40वां पखवाड़ा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के वित्तमंत्री राधाकृषण किशोर ने किया।
परसुडीह-बागबेड़ा की समस्याओं को लेकर भाजपा ने दिया धरना
पूर्वी सिंहभूम | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को टाटानगर स्टेशन चौक पर धरना-प्रदर्शन कर परसुडीह और बागबेड़ा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को सामने रखा।
रातू गोलीकांड : वारदात के महज 12 घंटे में पुलिस ने पकड़े अपराधी
रांची के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड इलाके में बीती रात हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तत्काल जांच शुरू कर दी थी।
रांची में झामुमो चान्हो प्रखंड समिति गठित, मकबूल अहमद आजाद बने अध्यक्ष
रांची | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से रविवार को को चान्हो प्रखंड समिति का गठन किया गया। टांगर पंचायत भवन में आयोजित जिला संयोजक मंडली की बैठक में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी।
एफजेसीसीआई चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन
रांची | फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कामर्स (एफजेसीसीआई) चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने रविवार को नामांकन किया। नामांकन दाखिल करने वालों में से कई सदस्यों से संपर्क साधा और समर्थन मांगा। टीम आदित्य मल्होत्रा की तरफ से सोमवार को भी चार सदस्य नामांकन पत्र भरेंगे।
झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने की सोशल मीडिया के जरिए जनता की मदद के लिए नई पहल की घोषणा
रांची | झारखंड सरकार ने जनता की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सोशल मीडिया को और प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। झारखंड के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने रविवार को ये बातें कही।
महाराजा अग्रसेन भवन में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
रांची | झारखंड की राजधानी रांची में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा के तत्वावधान में अग्रसेन पथ स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ हुआ।