विजय-टू आयरन ओर माइंस की लीज समाप्त, सारंडा और लोहांचल पर मंडराया आर्थिक संकट
पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल में स्थित टाटा स्टील की विजय-टू आयरन ओर माइंस की लीज रविवार से समाप्त हो गई है। लीज समाप्त होने के साथ ही पूरे क्षेत्र में बेचैनी, डर और अनिश्चितता का माहौल गहराता जा रहा है। कंपनी प्रबंधन से लेकर खदान में काम करने वाले मजदूर, वाहन मालिक, चालक, हेल्पर, वेंडर और आसपास के दुकानदार सभी की चिंता बढ़ गई है। अनुमान है कि सीधे तौर पर डेढ़ हजार से अधिक लोगों का रोजगार इस खदान से जुड़ा है जबकि परोक्ष रूप से यह संख्या चार से पांच हजार तक पहुंचती है।
सहायक आचार्य नियुक्ति की काउंसलिंग 19 अगस्त को
रांची | सहायक आचार्य नियुक्ति की काउंसलिंग 19 अगस्त को होगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार
जेएसएससी के अंतर्गत इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 1 से 5 तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य कक्षा 6 से 8 के भाषा विषय के सफल घोषित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की जिला स्तरीय काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया समाहरणालय भवन, ब्लॉक-ए के कमरा संख्या जी-14 और जी-15 में निर्धारित की गई है।
पहले गुरुजी और अब मंत्री रामदास का जाना अभूतपूर्व क्षति : शिल्पी नेहा तिर्की
। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गहरा शोक व्यक्त किया है। झारखंड विधानसभा परिसर में शनिवार को मंत्री मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
रांची सड़क हादसा: ऑटो पर धान से लदा ट्रक पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के रांची-मुरी मार्ग पर स्थित चमघटी के पास बुधवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में रांची के मौलाना आजाद कालोनी, कांटाटोली में रहने वाले टेंपो चालक 30 वर्षीय गयासुद्दीन, उनकी पत्नी, पुत्र और मां की जान चली गई।
स्वतंत्रता दिवस कल: मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल करेंगे झंडोत्तोलन, परेड की तैयारियां पूरी
अगस्त को मोरहाबादी मैदान में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में राज्यपाल झंडोत्तोलन करेंगे। सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद जवानों द्वारा परेड प्रस्तुत किया जाएगा और सलामी दी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 4 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 47 सब-इंस्पेक्टर और सहायक सब-इंस्पेक्टर का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए
रांची जिला प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। जिलादेश संख्या 3760/2025 के तहत रांची जिला बल के कुल 47 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
पूर्व रांची डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
रांची के बहुचर्चित भूमि घोटाला मामले में आरोपी और पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जयमाला बागची की खंडपीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन सिन्हा की देखरेख में
स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के तहत आज फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी चंदन सिन्हा की अगुवाई में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया।
रांची के रेडिशन ब्लू में जुआ खेलते पकड़े गए जुआरी, पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया
राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।