केंद्रीय गृह सचिव 28 को आएंगे रांची, करेंगे समीक्षा बैठक
रांची केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 28 जुलाई को झारखंड के राजधानी रांची आ रहे हैं। वे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता खास तौर पर शामिल रहेंगे।
केंद्रीय गृह सचिव 28 जुलाई को करेंगे झारखंड का दौरा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर DGP आज लेंगे उच्चस्तरीय बैठक
केंद्रीय गृह सचिव 28 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा खासतौर पर राज्य में नशे के बढ़ते दुरुपयोग और अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर केंद्रित रहेगा। दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी ने कमान संभाल ली है।
रांची में 1 अगस्त से जमीन और फ्लैट होंगे महंगे, रेट में 10% तक बढ़ोतरी की तैयारी
रांची और आसपास के क्षेत्रों में जमीन या फ्लैट खरीदना आगामी 1 अगस्त से महंगा होने वाला है। जिला निबंधन कार्यालय द्वारा नई सरकारी मूल्यांकन दरें लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुमान है कि नई दरों के लागू होने के बाद संपत्ति की कीमतों में औसतन 8 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है।
राजभवन के पास से हटेगा धरनास्थल, ट्रैफिक और सुरक्षा कारणों से प्रशासन का फैसला
राजधानी रांची में राजभवन स्थित जाकिर हुसैन पार्क के पास पिछले 25 वर्षों से धरना-प्रदर्शन होते आ रहे हैं, लेकिन अब यह स्थल बदला जा सकता है। रांची उपायुक्त कार्यालय की ओर से नगर निगम प्रशासक को पत्र भेजकर धरना स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है।
रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की उमड़ी भीड़
सावन की दूसरे सोमवारी को लेकर राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी हुई है। पहाड़ी मंदिर में रविवार देर रात नामकुम के स्वर्णरेखा से जल लेकर अहले सुबह से ही भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
झारखंड में विकास योजनाओं को गति देने के लिए उद्योग सचिव ने दिल्ली में की बैठक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर राज्य में विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य को लेकर उद्योग सचिव अरवा राजकमल
IAS पूजा सिंघल केस: अभियोजन स्वीकृति न मिलने पर ED पहुंची कोर्ट, मांगी विशेष अनुमति
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ राज्य सरकार ने अब तक अभियोजन की अनुमति नहीं दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पांच महीने पहले राज्य सरकार से इस संबंध में स्वीकृति मांगी थी, लेकिन 120 दिन बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
रांची को मिले तीन नए फ्लाईओवर की सौगात, सीएम हेमंत सोरेन ने दी परियोजनाओं को मंज़ूरी
राजधानी रांची में सड़क जाम और यातायात की जटिल समस्याओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से तीन महत्त्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है।
IAS अफसरों के लिए रांची क्लब में बनेगा एक करोड़ का हाई-टेक जिम
राजधानी रांची के दीनदयाल नगर स्थित आईएएस क्लब में बड़े साहबों के लिए एक करोड़ की लागत से जिम बनेगा। बड़े साहब के आदेश पर जिम बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
रांची: निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
रांची के अप्पर बाजार स्थित एक्सप्रेस गली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा एक मजदूर ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।