हाथरस की छात्रा ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
हाथरस | उत्तर प्रदेश में जनपद वाराणसी के उदय प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय राइफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता प्रतियोगिता में श्री रामचंद्र अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज हाथरस की छात्रा ने राज्य पदक जीता है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उसे पदक देकर सम्मानित किया गया।
राशिद खान का पाकिस्तान पर बड़ा आरोप, कहा- ‘अन्यायपूर्ण हमले को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता’
काबुल। अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों के लिए 17 अक्टूबर की रात दर्दनाक रही, जब पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक में तीन अफगान घरेलू क्रिकेटरों की मौत हो गई। इस हमले में उनके अलावा पांच अन्य नागरिक भी मारे गए। घटना पाकिस्तान द्वारा घोषित 48 घंटे के युद्धविराम का उल्लंघन कर की गई थी।
पाकिस्तानी हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान का बड़ा फैसला, टी20 सीरीज से किया बहिष्कार
काबुल,। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने बड़ा कदम उठाया है। इस हमले में तीन घरेलू क्रिकेटरों समेत आठ निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना 17 अक्टूबर की आधी रात को हुई, जब अफगान क्रिकेटर एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल थे।
रांची में 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय साउथ एशियन गेम्स, छह देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल
रांची: राजधानी रांची अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रही है। 24 से 26 अक्टूबर तक मोरहाबादी एथलेटिक स्टेडियम में साउथ एशियन (सैफ) गेम्स का भव्य आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में भारत समेत छह देशों के करीब 300 खिलाड़ी और 150 तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे।
दुमका में BCCI के फर्जी लेटर से ठगी का पर्दाफाश, अंडर-19 टीम में चयन के नाम पर शिक्षक से उगाहे एक करोड़ रुपए
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक सरकारी शिक्षक से उनके बेटे को भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल कराने का झांसा देकर एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का भंडाफोड़ तब हुआ जब शिक्षक को बीसीसीआई के नाम से जारी एक फर्जी चयन पत्र मिला।
संजू सैमसन की केरल रणजी टीम में वापसी, लाल गेंद क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत
तिरुवनंतपुरम | भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की रणजी ट्रॉफी में वापसी ने केरल क्रिकेट में उत्साह और उम्मीदों की नई लहर ला दी है। करीब एक साल बाद वह फिर से लाल गेंद क्रिकेट में उतरने जा रहे हैं। केरल की टीम 15 अक्टूबर से महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025–26 सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी और सैमसन की वापसी इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगी।
दिल्ली टेस्ट: वेस्टइंडीज 390 पर ऑलआउट, भारत को 121 रनों का लक्ष्य
नई दिल्ली | भारत ने दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज की पहली पारी को 390 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 248 रन बनाए। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त मिली।
रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
पटना | बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) ने रविवार को रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले दो मैचों के लिए वरिष्ठ टीम की घोषणा कर दी। चयन समिति की बैठक के बाद 14 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया। टीम की कमान साकिबुल गनी को सौंपी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्र के लिए चिकित्सकों का योगदान अद्वितीय : मनसुख मांडविया
नई दिल्ली | केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को नई दिल्ली में नागरिकों के बीच फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी पहल ‘संडे ऑन साइकिल’ के 44वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस सप्ताह के विशेष सहयोगी डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवर थे, जिन्होंने मोटापे जैसी बीमारियों से निपटने में निवारक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका और शारीरिक गतिविधि के महत्व पर जोर दिया।
सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 : भारत ने न्यूजीलैंड को 4-2 से हराया
नई दिल्ली | भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 में अपने दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर जीत दर्ज की। मलेशिया के जोहर बाहरू में खेली जा रही प्रतियोगिता में भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह (2वें मिनट), पीबी सुनील (15वें मिनट), अराइजीत सिंह हुंडल (26वें मिनट) और रोमन कुमुर (47वें मिनट) ने गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए गस नेल्सन (41वें मिनट) और ऐडन मैक्स (52वें मिनट) ने गोल किए।