युवराज सिंह ने आईजीपीएल टूर लॉन्च किया, 10 सितंबर से चंडीगढ़ में होगी शुरुआत
नई दिल्ली | भारतीय गोल्फ जगत में क्रांति लाने की दिशा में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) का आधिकारिक टूर लॉन्च कर दिया गया है। पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एवं आईजीपीएल के सह संस्थापक युवराज सिंह ने गुरुवार को राजधानी में आईजीपीएल टूर 2025 शुरु करने की घोषणा की। टूर की शुरुआत 10 सितंबर से चंडीगढ़ में होगी।
सीपीएल 2025: सेंट लूसिया किंग्स ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में बनाई जगह
नई दिल्ली | त्रिनिदाद में खेले गए मुकाबले में बुधवार रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार) सेंट लूसिया किंग्स ने हाई-फ्लाइंग त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 53 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ किंग्स नाइट राइडर्स के बाद सीपीएल 2025 प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई।
एशिया कप से पहलेलगातार तीसरे टी20 सीरीज जीत से उत्साहित हैं लिटन दास
ढाका | बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा है कि उनकी टीम आगामी एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज टीम घोषित की, पैट कमिंस की चोट पर अहम अपडेट
ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कंगारू टीम की कमान ऑलराउंडर मिचेल मार्श संभालेंगे। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप से संन्यास की घोषणा की।
एबी डिविलियर्स का दावा: राहुल द्रविड़ को जानबूझकर कोच पद से हटाया गया
राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से राहुल द्रविड़ के हटने के बाद साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि द्रविड़ ने भले ही नया रोल लेने से मना किया हो, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें बाहर किया गया।
टेनिस प्रीमियर लीग का सातवां सीजन 9 दिसंबर से, अहमदाबाद करेगा मेजबानी
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के तत्वावधान में भारत की एकमात्र प्रोफेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) अब अपने बहुप्रतीक्षित सातवें सीजन के लिए तैयार है। यह सीजन 9 से 14 दिसंबर तक गुजरात यूनिवर्सिटी टेनिस स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
बेंगलुरु पहुंचे शुभमन गिल, एशिया कप 2025 से पहले होगा फिटनेस टेस्ट
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और टी-20 उपकप्तान शुभमन गिल आगामी एशिया कप के लिए दुबई जाने से पहले फिटनेस आकलन और तैयारियों के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे।
Bengaluru Stampede: हादसे के तीन महीने बाद RCB का मुआवजा ऐलान, मृतकों के परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था। 3 जून को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात देकर ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। 18 सीजन में आरसीबी की यह ट्रॉफी थी।
IPL से रिटायरमेंट के बाद आर अश्विन निभाएंगे शेन वॉर्न जैसा रोल, तैयारियों में जुटे
भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। अश्विन पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। आईपीएल में इस सीजन उनके टीम बदलने की खबरें थी जिनके बीच उन्होंने रिटायरमेंट का एलान कर दिया।
नौ महीने बाद वापसी पर मोहम्मद शमी ने जमाया शतक, दलीप ट्रॉफी में किया धमाका
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे और चोटों से उबर कर घरेलू क्रिकेट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी में हैरान करने वाला काम किया है। वह ईस्ट जोन टीम का हिस्सा हैं जो नॉर्थ जोन के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में शमी ने गेंदबाजी की और ऐसा प्रदर्शन किया जिसकी उम्मीद उनसे कभी नहीं की जाती।