गिल का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन: इंग्लैंड में बेस्ट स्कोर के साथ गावस्कर, सचिन और कोहली के रिकॉर्ड्स तोड़े
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने 587 रन बना दिए। कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन की पारी खेलकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े। वे सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बने।
IND vs ENG: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 419/6, शुभमन गिल 168 पर नाबाद, जडेजा 89 रन पर आउट*
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है। लंच ब्रेक तक भारत ने पहली पारी में 6 विकेट पर 419 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 168 और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन पर नाबाद लौटे हैं।
IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल का लगातार दूसरा शतक, रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई; धोनी को छोड़ा पीछे
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में तूफानी शतक ठोककर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया।
IND vs ENG दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बुमराह की जगह आकाश दीप को मिला मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है।
महिला क्रिकेट: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 में 24 रन से हराया
भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार देर रात दूसरे टी20 मुकाबले में 24 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन: तिलक वर्मा से उम्मीदें कायम, चहल रहे विकेट विहीन
साउथैम्प्टन, काउंटी चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है। हैम्पशायर की ओर से खेल रहे युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा एक बार फिर संकटमोचक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सोमवार को वूस्टरशर के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन तिलक वर्मा 10 रन (32 गेंदों में) बनाकर नाबाद लौटे।
किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
बेंगलुरु, भारतीय भाला फेंक एथलीट किशोर जेना टखने की चोट के चलते नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब यशवीर सिंह को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। आयोजकों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी।
एजबेस्टन टेस्ट से पहले वोक्स ने कहा- गेंदबाजों के लिए हो सकता है एक और कठिन सप्ताह
बर्मिंघम, इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने एजबेस्टन में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले माना है कि यह सप्ताह गेंदबाजों के लिए एक और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वोक्स अब इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, और इस भूमिका का वह पूरा आनंद ले रहे हैं।
मुंबई से खेलेंगे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
मुंबई, भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी 2025-26 घरेलू सत्र में मुंबई की ओर से ही खेलते नजर आएंगे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने उनके गोवा जाने के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को वापस लेने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को नॉटिंघम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 97 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस शानदार जीत की नायक रहीं कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने दमदार शतक जड़कर टीम की नींव मजबूत की।