एशिया कप फाइनल: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री लाइव स्ट्रीमिंग ऐसे देखें
एशिया कप 2025 का कारवां अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। ग्रुप ए की भारत और पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई हैं। दोनों टीमें 41 साल के इतिहास में पहली बार एशिया कप का फाइनल खेलने उतरेंगी। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 में जब दोनों टीमों का सामना हुआ था तो बाजी भारत ने मारी थी।
टीम इंडिया ने स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीते 4 पदक
कुआलालंपुर (मलेशिया) | स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन रजत पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 16 से 20 सितंबर तक मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित स्टेडियम जुआरा, बुकीत किआरा में आयोजित हुई, जिसमें 10 देशों के एथलीट्स ने भाग लिया।
आर्चरी प्रीमियर लीग से खेल को फैंस के करीब लाने की उम्मीद: रिषभ यादव
नई दिल्ली | दो से 12 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली पहली आर्चरी प्रीमियर लीग में भारत और विश्व के शीर्ष आर्चर्स भाग लेंगे। विश्व और एशिया चैम्पियन रिषभ यादव इस लीग में भाग लेने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस प्रतियोगिता में पांच बार के ओलंपियन अमेरिकी आर्चर ब्रेडी एलिसन भी हिस्सा लेंगे।
“PAK vs BAN: 41 साल में पहली बार एशिया कप के फाइनल में भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के टूट गए अरमान”v
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। गुरुवार, 25 सितंबर को पाकिस्तान ने करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उस दिन तय होगा कि एशिया का बादशाह कौन है?
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे से जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025 की तैयारियों को देगी अंतिम रूप
नई दिल्ली | एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025 (सैंटियागो, चिली) की तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच चुकी है। इस दौरे पर भारतीय टीम कुल पांच मुकाबले खेलेगी। ये मैच 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक कैनबरा स्थित नेशनल हॉकी सेंटर में खेले जाएंगे।
IND vs BAN: एशिया कप फाइनल में भारत की एंट्री, कोच गंभीर के 3 शब्दों वाला पोस्ट हुआ वायरल
भारत ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 मैच में बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
India vs West Indies Test: आज होगी टीम की घोषणा, श्रेयस अय्यर चयन से बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दुबई में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जसप्रीत बुमराह ने चयनकर्ताओं को बता दिया है कि वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
‘भारत से टकराने की कोशिश न करें…’, इरफान पठान का पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सख्त संदेश
भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटरों के बीच मैदान पर तकरार होना कोई नई बात नहीं है। हाल ही में अभिषेक शर्मा और हारिस रऊफ की झड़प सुर्खियों में है।
संगमनगरी में अब आईपीएल की तर्ज पर होगा एसपीएल
प्रयागराज | संगमनगरी की ऐतिहासिक धरती अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर शुरू होने वाली संगम प्रीमियर लीग (एसपीएल) का गवाह बनने जा रही है, जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें आपस में भिड़ेंगी।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम पांच मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना
नई दिल्ली | भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अपने आगामी पांच मैचों के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सोमवार शाम बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। टीम सिडनी होते हुए कैनबरा पहुंचेगी।