IND vs ENG दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बुमराह की जगह आकाश दीप को मिला मौका

News Saga Desk

बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है।

जसप्रीत बुमराह यह मैच नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह आकाश दीप को मौका दिया गया है। नीतीश कुमार रेड्‌डी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है।

बर्मिघम में भारत अब तक एक भी टेस्ट नहीं जीत सका है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है। टीम को पहले टेस्ट में 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर फैसला टॉस के दौरान लेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर।

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More