मुंबई से खेलेंगे घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
मुंबई, भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आगामी 2025-26 घरेलू सत्र में मुंबई की ओर से ही खेलते नजर आएंगे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने उनके गोवा जाने के लिए जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को वापस लेने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
स्मृति मंधाना के शतक से भारत ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को नॉटिंघम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को 97 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस शानदार जीत की नायक रहीं कप्तान स्मृति मंधाना, जिन्होंने दमदार शतक जड़कर टीम की नींव मजबूत की।
रोहित शर्मा ने पिछले साल आज ही के दिन टी20 विश्व कप की जीत को किया याद
भारतीय क्रिकेट फैंस की यादों में 29 जून, 2024 की तारीख हमेशा के लिए बस गई है। एक साल पहले आज के दिन रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था।
अंपायर के फैसले पर आपत्ति जताई तो आईसीसी ने वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर लगाया जुर्माना
नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 159 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस टेस्ट मैच में थर्ड अंपायर के कई ऐसे फैसले रहे, जिस पर वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने आपत्ति जताई थी। अब थर्ड अंपायर के फैसलों पर सवाल उठाने पर डैरेन सैमी पर जुर्माना लगा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उन पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकार्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है।
तामुलपुर में मैराथन दौड़ का सफल समापन
तामुलपुर (असम), भारत-भूटान सीमा पर स्थित दरंगा में तामुलपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन “रन फॉर हैप्पीनेस” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उपायुक्त पंकज चक्रवर्ती ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, “मुझे आशा है कि यह पहल राज्य भर में नशाखोरी, बाल विवाह और सड़क सुरक्षा जैसे मुद्दों पर एक सकारात्मक संदेश देगा।”
रोहित शर्मा ने पिछले साल आज ही के दिन टी20 विश्व कप की जीत को किया याद
नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट फैंस की यादों में 29 जून, 2024 की तारीख हमेशा के लिए बस गई है। एक साल पहले आज के दिन रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने बारबाडोस में खेले गए विश्वकप फाइनल में साउथ अफ्रीका टीम को 7 रन से हराकर 11 साल बाद कोई आईसीसी का खिताब जीता था।
पंत के पास इतिहास रचने का मौका: लगातार तीसरे शतक से इंग्लैंड में द्रविड़ के बाद बन सकते हैं दूसरे भारतीय, 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक और शतक के साथ डॉन ब्रैडमैन, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट शुरू होगा। लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में पंत ने दोनों इनिंग में सेंचुरी लगाई थी।
नीरज चोपड़ा फिर बने वर्ल्ड नंबर 1, अरशद नदीम ने हासिल किया चौथा स्थान
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। इस सप्ताह वर्ल्ड एथलेटिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा रैंकिंग में नीरज ने ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान दोबारा प्राप्त किया।
WI vs AUS: पैट कमिंस को चिढ़ाना पड़ा महंगा, विंडीज गेंदबाज पर ICC की कार्रवाई – जुर्माना और फटकार
बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार लड़ाई लड़ी है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट 92 रनों पर ही गिरा दिए हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर है और इसी बीच विंडीज टीम के लिए एक बुरी खबर आई है।
ICC ने क्रिकेट के 6 नियमों में किए बड़े बदलाव: टेस्ट में 60 सेकेंड में ओवर शुरू न करने पर दो चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में पुरुष क्रिकेट के 6 नियम बदले हैं, ताकि खेल को ज्यादा तेज, निष्पक्ष और रोचक बनाया जा सके। टेस्ट क्रिकेट में ये नियम नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के लिए लागू हो चुके हैं।