दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन ने साउथ को छह विकेट से हराकर खिताब जीता
नई दिल्ली | बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड (1) पर खेले गए दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सोमवार को खेले गए मैच के अंतिम दिन सेंट्रल जोन को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। टीम ने हालांकि चार विकेट गंवाए, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। यह सेंट्रल जोन का 2014-15 के बाद पहला दलीप ट्रॉफी खिताब है, जब पियूष चावला की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था।
IND vs PAK: हाथ मिलाने से इंकार पर नाराज़ पाकिस्तानी टीम, भारत के खिलाफ की शिकायत
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के छठे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। ये टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत रही। लेकिन भारत की जीत से ज्यादा ‘ नो हैंडशेक विवाद’ चर्चा में बना हुआ है।
हॉन्ग कॉन्ग ओपन का खिताब जीतने से चूकी सात्विक-चिराग की जोड़ी, रजत पदक से करना पड़ा संतोष
नई दिल्ली | भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को रविवार को हॉन्ग कॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। चीन की जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग ने करीब 62 मिनट तक चले फाइनल में 21-19, 14-21, 17-21 से जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
यूपीएल सीजन-2 के लिए ऋषिकेश फाल्कन्स ने तैयार की मजबूत टीम
ऋषिकेश | ऋषिकेश फाल्कन्स ने देहरादून में आयोजित प्लेयर ड्राफ्ट के बाद आगामी उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन 2 के लिए अपनी टीम को और मजबूती प्रदान की है। ड्राफ्ट के माध्यम से ऋषिकेश फाल्कन्स स्टार गेंदबाज जगदीश सुचित को आइकन खिलाड़ी के रूप में टीम में जोड़ने में सफल रही।
प्रीव्यू कार्यक्रम में उन्मुक्त चंद ने किया क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग का अनावरण
नई दिल्ली | क्रिकेट वॉल्ट अकादमी और क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग (सीएपीएल) का रविवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर एनेक्सी में आयोजित प्रीव्यू कार्यक्रम में अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भारत के 2012 आईसीसी अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने संस्थापक शिवम शर्मा और निदेशक मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर अगली पीढ़ी की क्रिकेट प्रतिभा को विकसित करने के लिए अकादमी का रोडमैप प्रस्तुत किया।
आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में मेघना ने जीता कांस्य पदक, पांचवें स्थान पर रहा भारत
नई दिल्ली | भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने रविवार को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप राइफल-पिस्टल 2025 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। यह उनका पहला वर्ल्ड कप पदक है। इस पदक की मदद से भारत ने चीन के निंगबो में आयोजित वर्ल्ड कप को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ पांचवें स्थान पर समाप्त किया।
इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है। इंग्लिश टीम ने शुक्रवार देर रात (भारतीय समयानुसार शनिवार) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में सिर्फ 2 ……
विश्व तीरंदाजी 2025: रिकर्व में भारत फिर से खाली हाथ, ओलंपिक चैंपियन लिम से हारीं गाथा खडके
नई दिल्ली | रिकर्व तीरंदाजी में विश्व पदक के लिए भारत का लंबा इंतजार और बढ़ गया, क्योंकि देश की आखिरी उम्मीद 15 वर्षीय गाथा खडके शुक्रवार को विश्व चैंपियनशिप में प्री-क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक लिम सी-हियोन से हार गईं, जिससे टूर्नामेंट में उनका अभियान समाप्त हो गया।
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार अम्पायर और रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में पहली बार अम्पायर और रेफरी की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं
नई दिल्ली, 11 सितंबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया। भारत में होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए पहली बार पूरी तरह महिला अम्पायर और मैच रेफरी पैनल की नियुक्ति की गई है।
यह ऐतिहासिक फैसला इस ओर इशारा करता है कि अब टूर्नामेंट के सभी 31 मुकाबले महिला अम्पायर और महिला मैच रेफरी की देखरेख में खेले जाएंगे। आईसीसी ने इसे महिला क्रिकेट को सशक्त बनाने और खेल में लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने एक आधिकारिक बयान में इसे महिला क्रिकेट के विकास का अहम पड़ाव बताते हुए कहा, “यह महिला क्रिकेट की यात्रा का ऐतिहासिक क्षण है। महिला अधिकारियों की यह नियुक्ति केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि अवसर, दृश्यता और प्रेरणा देने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को दिखाएगा कि नेतृत्व और प्रभाव का कोई लिंग नहीं होता।”
भारत में होने वाला यह 13वां महिला क्रिकेट विश्व कप 33 दिनों तक खेला जाएगा, जिसमें 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। पूरी तरह महिला अम्पायर और रेफरी की नियुक्ति से यह टूर्नामेंट खेल इतिहास में एक प्रेरणादायी मिसाल बनेगा।
18 सदस्यीय पैनल घोषित
आईसीसी ने कुल 14 महिला अम्पायर और 4 महिला मैच रेफरी के नाम घोषित किए हैं। इनमें क्लेयर पोलोसाक, जैकलीन विलियम्स और सू रेडफर्न, जो तीसरी बार महिला विश्व कप में अंपायरिंग करेंगी। इसके अलावा लॉरेन एगेनबैग और किम कॉटन भी पैनल का हिस्सा हैं। इन दोनों ने 2022 विश्व कप फाइनल में अंपायरिंग की थी। इसके अलावा ट्रूडी एंडरसन, शांद्रे फ्रिट्ज़, जीएस लक्ष्मी और मिशेल पेरेरा को मैच रेफरी चुना गया है।
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025: पूजा रानी सेमीफाइनल में पहुंचीं, पदक पक्का
लिवरपूल | अनुभवी भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी पोलैंड की एमिलिया कोटेरस्का पर आसान जीत हासिल करके विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसी के साथ पूजा रानी ने एक पदक भी पक्का कर लिया है। अब सेमीफाइनल में पूजा का सामना स्थानीय मुक्केबाज़ एमिली एस्क्विथ से होगा।