कप्तान गिल के साथ टीम इंडिया मुंबई से इंग्लैंड रवाना, 20 जून से पहला मुकाबला
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। टीम इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से दोनों टीमों के ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल की शुरुआत होगी।
शुभमन गिल की टेस्ट कप्तानी की शुरुआत: ‘स्पष्टता और आत्मविश्वास’ को बनाना चाहते हैं टीम की पहचान
भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नेतृत्व के दृष्टिकोण को लेकर पूरी स्पष्टता और आत्मविश्वास दिखाया। 25 वर्षीय गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से अपनी कप्तानी की शुरुआत करने जा रहे हैं और उनका लक्ष्य है — टीम के भीतर विश्वास और पारदर्शिता की संस्कृति को विकसित करना।
केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़े, दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट कल से
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड में इंडिया-ए टीम से जुड़ गए हैं। वे 6 जून से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट से पहले टीम में शामिल हुए। राहुल भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का भी हिस्सा हैं।
इंडोनेशिया ओपन 2025: पी.वी. सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में हारीं, ट्रीसा-गायत्री की जोड़ी भी बाहर
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का इंडोनेशिया ओपन 2025 में सफर गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के हाथों हार के साथ समाप्त हो गया। सिंधु ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में 10-16 से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए गेम 21-18 से अपने नाम किया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर आरसीबी ने जताया शोक
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम के स्वागत समारोह से पहले बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के चलते मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए।
IPL चैंपियन RCB बेंगलुरु पहुंची: एयरपोर्ट से विधानसभा तक हजारों की उमड़ी भीड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम बेंगलुरु पहुंच गई है। टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो भारी संख्या में पहुंचे फैंस ने स्वागत किया। टीम होटल से विधानसभा के लिए निकल चुकी है। जहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद है।
नॉर्वे शतरंज 2025 राउंड 8: हिकारू ने गुकेश को दी मात, कोनेरू हम्पी महिला वर्ग में आगे
नॉर्वे शतरंज 2025 के आठवें राउंड में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस राउंड का सबसे चर्चित मैच विश्व चैंपियन डी. गुकेश और अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा के बीच खेला गया, जिसमें नाकामुरा ने जीत दर्ज की।
आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
18 साल का लंबा इंतज़ार, अनगिनत कोशिशें और अंततः विराट कोहली को वह पल मिला जिसका वह हर सीजन में इंतज़ार करते थे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत ली।
आईपीएल 2025 जीत के बाद आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने कहा-विराट कोहली और फैंस इस ट्रॉफी के सबसे बड़े हकदार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के फाइनल में पंजाब किंग्स पर 6 रन की रोमांचक जीत दर्ज कर रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 साल में पहली बार खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने जीत के जश्न के बीच दिल खोलकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने इसे विराट कोहली और आरसीबी फैंस के लिए “खास पल” बताया।
IPL फाइनल से पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू:अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; स्टेडियम में एक लाख दर्शक आएंगे
IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से पहले अहमदाबाद में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।