नीरज चोपड़ा फिर बने वर्ल्ड नंबर 1, अरशद नदीम ने हासिल किया चौथा स्थान
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। इस सप्ताह वर्ल्ड एथलेटिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी ताजा रैंकिंग में नीरज ने ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान दोबारा प्राप्त किया।
WI vs AUS: पैट कमिंस को चिढ़ाना पड़ा महंगा, विंडीज गेंदबाज पर ICC की कार्रवाई – जुर्माना और फटकार
बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार लड़ाई लड़ी है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट 92 रनों पर ही गिरा दिए हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर है और इसी बीच विंडीज टीम के लिए एक बुरी खबर आई है।
ICC ने क्रिकेट के 6 नियमों में किए बड़े बदलाव: टेस्ट में 60 सेकेंड में ओवर शुरू न करने पर दो चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में पुरुष क्रिकेट के 6 नियम बदले हैं, ताकि खेल को ज्यादा तेज, निष्पक्ष और रोचक बनाया जा सके। टेस्ट क्रिकेट में ये नियम नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के लिए लागू हो चुके हैं।
ट्रैविस हेड की संघर्षपूर्ण पारी से ऑस्ट्रेलिया को मिली नई उम्मीदें, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बनाई पकड़
केनसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (भारतीय समयानुसार) ट्रैविस हेड की जुझारू बल्लेबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में बनाए रखा है। पिच पर तेज गेंदबाजों को लगातार मदद मिल रही है और मैच तीसरे दिन से आगे जाता नहीं दिख रहा।
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, कोच और कप्तान ने की पुष्टि
। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हेडिंग्ले में हार के बाद भारतीय टीम अब बर्मिंघम की उड़ान भरेगी। सीरीज से पहले यह तय हुआ था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह सीरीज के 5 में से 3 टेस्ट ही खेलेंगे।
नीरज चोपड़ा ने जीता ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 का खिताब
भारत के भाला फेंक सितारे और मौजूदा विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को 64वें ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक प्रतियोगिता में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीत लिया। यह विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर (गोल्ड लेवल) का प्रतिष्ठित आयोजन था।
लीड्स टेस्ट Day 5: इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य, डकेट-क्रॉली क्रीज पर टिके, सिराज-बुमराह कर रहे गेंदबाजी
भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में इंग्लैंड को 371 रन का टारगेट दिया है। जवाब में इंग्लैंड ने बगैर विकेट 27 रन बना लिए हैं। टीम 344 रन पीछे है। बेन डकेट और जैक क्रॉली नाबाद हैं।
शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
भारतीय बल्लेबाज़ केएल राहुल का मानना है कि क्रिकेट में परिणाम हमेशा आपकी प्रतिभा, तैयारी, फिटनेस और प्रयासों के अनुपात में नहीं आते। टेस्ट क्रिकेट में उनके अपने सफर ने इस बात को बार-बार साबित किया है।
श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, नईम को दो साल बाद मिला मौका; पहला मैच 2 जुलाई को
बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में 16 प्लेयर्स को जगह दी गई है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी मेहदी हसन मिराज को सौंपी गई है। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान की चोट के बाद वापसी हुई है।
जसप्रीत बुमराह ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- मैं अपनी राह खुद तय करता हूं, लोगों की बातों से नहीं”
लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ हैं।