डब्ल्यूबीएसएससी की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में केवल एक सप्ताह बाकी, सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा का दबाव
पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) द्वारा शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में अब केवल एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में भर्ती विज्ञापन की तिथि और उसके संभावित ब्यौरे को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
‘मां मैंने चोरी नहीं की…’, चिप्स का पैकेट चुराने का लगा आरोप, तो बच्चे ने दे दी जान; रुला देगा सुसाइड नोट
बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उस पर चिप्स का पैकेट चुराने का झूठा आरोप लगाते हुए एक सिविक वालंटियर ने सार्वजनिक रूप से उसकी पिटाई कर दी।
पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार
पति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। यह घटना चांचल-2 ब्लॉक के भाकरी ग्राम पंचायत के रामपुर गांव में सोमवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक गृहिणी का नाम नाजीदा परवीन (26) है। पुलिस ने आरोपित पति नवाज शरीफ को उक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
हावड़ा में वकीलों पर लाठीचार्ज मामला : सात आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना का नोटिस जारी
हावड़ा में छह साल पहले वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में सात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इन्हें नोटिस जारी करते हुए 25 जून को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।
संस्कार भारती ने पश्चिम बंगाल के 11 जिलों में एक साथ दीये जलाकर कश्मीर और मुर्शिदाबाद के मृतकों को दी श्रद्धांजलि
संस्कार भारती, पश्चिम बंगाल दक्षिण बंग प्रांत की ओर से 27 अप्रैल, रविवार को शाम सात बजे प्रदेश के 11 जिलों में एक साथ श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।
कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील से मारपीट का आरोप, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज
कलकत्ता हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और चार बार के तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी पर एक अन्य वकील के साथ कोर्ट परिसर में पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित अधिवक्ता अशोक कुमार नाथ ने कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
कोलकाता में रह रहे 30 पाकिस्तानी नागरिक खुफिया एजेंसियों के रडार पर
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में कोलकाता में लॉन्ग टर्म वीज़ा (एलटीवी) पर रह रहे 30 पाकिस्तानी नागरिकों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
17 हजार 206 लोग अयोग्य सूची में नहीं — शिक्षामंत्री ब्रात्य बसु ने आंदोलनकारी शिक्षकों से किया काम पर लौटने का आग्रह
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएससी आंदोलनरत शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों से अपील की कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए काम पर लौटें।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जाफराबाद पहुंचे, हिंसा में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों से की मुलाकात
मुर्शिदाबाद में तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस शनिवार को जाफराबाद पहुंचे। यहां कुछ दिन पहले हुई हिंसा में मारे गए हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास के घर जाकर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल को देखकर परिजन भावुक हो उठे।
मुर्शिदाबाद हिंसा : अब तक 315 गिरफ़्तार, दो नाबालिग भी शामिल
वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में बीते सप्ताह मुर्शिदाबाद ज़िले में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 315 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। गिरफ़्तार किए गए अधिकतर लोगों को अब तक ज़मानत नहीं मिली है।