पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार

News Saga Desk

मालदा। पति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। यह घटना चांचल-2 ब्लॉक के भाकरी ग्राम पंचायत के रामपुर गांव में सोमवार देर रात की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक गृहिणी का नाम नाजीदा परवीन (26) है। पुलिस ने आरोपित पति नवाज शरीफ को उक्त मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नवाज ने देर रात अपनी पत्नी नाजीदा की गला घोंटकर हत्या कर दी। नाज़िदा की आवाज़ सुनकर पड़ोसी जाग गए। जब गांव वाले धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे तो नवाज ने भागने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहीं, शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Read More News

जयपाल सिंह स्टेडियम छात्र आंदोलन: सरकार ने भेजा वार्ता का प्रस्ताव, गतिरोध खत्म होने के संकेत

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से राज्य सरकार ने औपचारिक बातचीत का प्रस्ताव...

Read More