भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक और शिक्षाकर्मी
योग्य शिक्षकों की बहाली की मांग और शिक्षकों पर पुलिस अत्याचार के विरोध में मालदा जिले के शिक्षाकर्मियों के एक समूह ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
मुर्शिदाबाद हिंसा में मारे गए तीन लोगों के परिवार को 10-10 लाख का मुआवजा, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए तीन लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इमाम और मोअज्जिनों की बैठक में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है।
मुर्शिदाबाद में लौटे 140 लोग, शांति बहाल करने में जुटी पुलिस और बीएसएफ
मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग अब धीरे-धीरे वापस लौट रहे हैं। प्रशासन के अनुसार बीते तीन दिनों में करीब 140 लोग अपने घरों को आ चुके हैं। जबकि बाकी लगभग 360 लोगों को भी घर लाने की कोशिश में पुलिस और बीएसएफ दिन-रात काम कर रही है।
पोइला बैसाख पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बंगालवासियों को शुभकामनाएं
पश्चिम बंगाल में पोइला बैसाख (नववर्ष 1432) के अवसर पर राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मालदा में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, चार घायल
शहर के कृष्णापल्ली इलाके के तुलसीमोड़ में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के कारण माहौल गरमाया हुआ है। घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इधर, घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात रखा गया है।
बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला : ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी क्यों नहीं बचाई गई, सीबीआई जांच में जुटी
स्कूलों में नौकरी के बदले रिश्वत के बड़े घोटाले की जांच कर रही सीबीआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर 2016 की लिखित परीक्षा में इस्तेमाल हुई ओएमआर शीट की स्कैन या ‘मिरर इमेज’ क्यों नहीं बचाई गई। जबकि पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (डब्ल्यूबीएसएससी) के पास यह सुविधा मौजूद थी।
वक्फ संशोधन अधिनियम पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन अधिनियम राज्य में लागू नहीं किया जाएगा। राज्य के कई जिलों में इस कानून को लेकर भड़की हिंसा के बीच उन्होंने यह बयान दिया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी को लेकर ममता को अवमानना नोटिस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले पर टिप्पणी करने को लेकर एक वकील ने अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है। मामला 2016 की एसएससी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से जुड़ा है, जिसमें पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था।
वक्फ कानून पर बोलीं ममता- संपत्ति छीनने का अधिकार किसी को नहीं
वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो चुका है। इस अधिनियम के विरोध में पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में हिंसा भी हुई। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस वक्फ कानून पर बयान दिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हमारी संपत्ति छीनने का अधिकार किसी के पास नहीं है।
बंगाल में क्यों छिन गई 26000 शिक्षकों की नौकरी, समझें पूरा मामला
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ा झटका लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने वर्ष 2016 में हुई स्कूल सर्विस कमिशन (SSC) शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को गंभीर अनियमितताओं और घोटाले के चलते अवैध करार देते हुए पूरे पैनल को रद्द कर दिया।