मालदा में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, चार घायल

News Saga Desk

मालदा। शहर के कृष्णापल्ली इलाके के तुलसीमोड़ में हाजरा जुलूस को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के कारण माहौल गरमाया हुआ है। घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। इधर, घटना के बाद से इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात रखा गया है। किसी भी तरह की भीड़ भाड़ या अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस क्षेत्र में तैनात रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार को चड़क पूजा का जुलूस तुलसीमोड़ से गुजर रहा था। कथित तौर पर जुलूस के दौरान जब भिक्षु लाठियां भांज रहे थे तो दूसरे समूह के एक किशोर को लाठी लग गई। इससे दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई जिससे स्थिति गरमा गई। इस संदर्भ में स्थानीय भाजपा पार्षद कृष्ण नाथ ने टिप्पणी कि चरक पूजा का जुलूस इस सड़क से गुजर रहा था। उस दौरान दो गुट आपस में भीड़ गए। कुछ लोगों की कथित तौर पर उनकी पिटाई की गई। पूरे मामले की जांच कर रहा हूं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल स्थिति स्थिर है।

इस संदर्भ में इंग्लिशबाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि चरक पूजा का जुलूस में एक घटना घटी है जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उक्त मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। तुलसीमोड़ क्षेत्र में पुलिस बल को तैनात रखा गया है।


Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More