रामगढ़ में CBI की छापेमारी, कोयला बिक्री में गड़बड़ी की जांच तेज

News Saga Desk

रामगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने रामगढ़ जिले के गिद्दी ए कोलियरी परियोजना कार्यालय के लोकल सेल में छापेमारी की है। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। सीबीआई अधिकारी एक सुरक्षा अधिकारी, एक कर्मचारी और दो अन्य व्यक्तियों से पूछताछ कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में कोयला बिक्री में अनियमितता और संदिग्ध लेन-देन के संकेत मिले हैं। टीम ने आरोपियों के आवासों पर भी छापे मारे, जहां से दो बड़े बैग जब्त किए गए हैं। इन बैगों में कई अहम दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल उपकरण मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।


Read More News

Read More